Logo
Breaking News Exclusive
ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण

: Dhamtari News: रेलवे की जमीन पर कब्जा छोड़ने की मिली नोटिस प्रभावितों ने नगर निगम में किया प्रदर्शन

News Desk

News Desk / Thu, Oct 13, 2022

Dhamtari News: रेलवे की जमीन पर कब्जा छोड़ने की मिली नोटिस प्रभावितों ने नगर निगम में किया प्रदर्शन

Publish Date: | Thu, 13 Oct 2022 03:34 PM (IST)

धमतरी। सालों से रेलवे की जमीन पर काबिज रहवासियों को मंडल रेल प्रबंधक एवं राज्य संपदा अधिकारी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर द्वारा एक बार फिर से कब्जा छोड़ने की नोटिस मिली है। नोटिस मिलने से धमतरी रेलवे स्टेशन के पास सालों से रह रहे लोग परेशान हो गए हैं। प्रभावितों ने नगर निगम कार्यालय के सामने पहुंचकर प्रदर्शन किया। नगर निगम के खिलाफ नारे लगाए। जल्द से जल्द विस्थापन की मांग की।

यहां के रहवासियों का कहना है नगर निगम द्वारा बार-बार केवल आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन उनका व्यवस्थापन नहीं किया जा रहा है। इसके चलते उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। घर टूटे हुए पड़े हैं। जानकारी के अनुसार आज से पांच साल पहले रेलवे प्रभावितों की संख्या 287 थी जो वर्तमान में 500 के पार हो चुकी है। यहां की रहवासी सुभद्रा बाई, जानकी बाई, सुकारो बाई ने कहा कि चुनाव के समय जनप्रतिनिधि बड़े बड़े वादे करते हैं उनके द्वारा व्यवस्थापन करने की बात भी कही जाती है लेकिन चुनाव जीतते ही अपने बयान से पलट जाते हैं। बार-बार नोटिस मिलने से मानसिक रूप से परेशानी हो रही है।

देवकी बाई, ज्योति साहू ने कहा कि नगर निगम द्वारा दानीटोला वार्ड में अटल आवास निर्माणाधीन है। यहां पर उन सभी को व्यवस्थित किया जाए, ताकि आगे की जिंदगी अच्छे से गुजर सके। भवन बनने के बाद भी उन्हें अस्थाई रूप से यहां रहना पड़ रहा है। लगता है नगर निगम की व्यवस्थापन में कोई रुचि नहीं है। धमतरी रेलवे के नैरो गेज से ब्रांड गेज बन रहा है।इसके लिए रेलवे ने सालों से रह रहे लोगों को नोटिस दी है। नगर निगम महापौर विजय देवगन ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार सभी रेलवे प्रभावितों को व्यवस्थापित किया जाएगा। इसके प्रक्रिया जारी है।

नगर निगम भ्रष्टाचार का गढ़ बन चुका है

नेता प्रतिपक्ष नरेंद्र ने कहा कि नगर निगम भ्रष्टाचार का गढ़ बन चुका है। प्राथमिकता के साथ रेलवे प्रभावितों को स्थापित किया जाना चाहिए, लेकिन ऐसा हो नहीं रहा। नगर निगम के पूर्व सभापति राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि प्रभावितों को व्यवस्थापित करने की पहली जिम्मेदारी नगर निगम की है। नगर निगम को व्यवस्थित ढंग से इन्हें व्यवस्थापित करना चाहिए। मालूम हो कि रेलवे द्वारा यहां पर काबिज 287 लोगों को पृथक पृथक रूप से कब्जा छोड़ने के संबंध में नोटिस दी गई है। उन्हें अपना पक्ष रखने कहा गया है।

Posted By: Ashish Kumar Gupta

NaiDunia Local
NaiDunia Local

 


Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन