Logo
Breaking News Exclusive
बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर

: नक्सली घटना निकली अफवाह जंगल में पुलिस जवानों के घंटों मशक्कत के बाद भी नहीं मिली लाश

News Desk

News Desk / Mon, Oct 3, 2022

नक्सली घटना निकली अफवाह जंगल में पुलिस जवानों के घंटों मशक्कत के बाद भी नहीं मिली लाश

धमतरी। Dhamtari News: नक्सल अति संवेदनशील गांव के जंगल में नक्सलियों द्वारा एक युवक की हत्या करने की खबर पुलिस तक पहुंची। पुलिस अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। पुलिस व सीआरपीएफ जवान जंगल के लिए रवाना हुए। चार से पांच घंटे क्षेत्र में शव ढूंढने मशक्कत किया, लेकिन कुछ नहीं मिला। ऐसे में नक्सली घटना को पुलिस ने अफवाह बताई।

नगरी ब्लाक के खल्लारी थाना क्षेत्र के नक्सल अति संवेदनशील ग्राम गाताबाहरा के जंगल में तीन अक्टूबर की सुबह एक युवक की हत्या करने की बात गांव समेत आसपास क्षेत्र में फैल गई। घटना की जानकारी किसी ने खल्लारी पुलिस को दी।

पुलिस अधिकारियों ने इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी, तो तत्काल पुलिस व सीआरपीएफ जवानों की टीम घटना स्थल के लिए रवाना हुई। इधर पुलिस अधिकारी भी गांव पहुंचे। तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस जवानों ने गाताबाहरा के जंगल, गांव व आसपास क्षेत्रों में चार से पांच घंटे तक शव ढूंढने कोशिश की। गांव में ग्रामीणो से पूछताछ की, लेकिन कहीं नक्सली घटना की जानकारी नहीं मिली। इससे पुलिस जवानों में नाराजगी दिखी।

नगरी एसडीओपी मयंक रणसिंह ने बताया कि ग्राम गाताबाहरा में विभाग के एक पुलिस जवान को नक्सलियों द्वारा जंगल में एक ग्रामीण की हत्या की खबर मिली। इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस जवान व अधिकारी घटना स्थल पहुंचे। घंटों मुआयना व आसपास क्षेत्रों की पड़ताल की गई, लेकिन कहीं कुछ नहीं मिला, ऐसे में यह खबर अफवाह निकली। फिर भी पुलिस सुरक्षा के मद्देनजर इस क्षेत्र में पुलिस सर्चिंग तेज कर दी है, ताकि ग्रामीणों के बीच इस अफवाह से फैली दहशत दूर हो सके।

नक्सलियों की सुगबुगाहट बढ़ी

खल्लारी थाना व घटनास्थल गाताबाहरा नगरी ब्लाक मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर है। इस क्षेत्र में वर्षा थमने के बाद नक्सलियों के आने-जाने की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। क्योंकि वर्षा के चलते नक्सली कई भेष बदलकर गांवों में ही शरण लिए रहते हैं, ऐसे में अब नक्सली गांवों से जंगल की ओर लौटने लगा है। इसे देखते हुए थाना के पुलिस अधिकारी-कर्मचारी व सीआरपीएफ जवान सक्रिय हो गए है, जो संदेही लोगों पर अब नजर रखना शुरू कर दिया है। एसपी प्रशांत ठाकुर का कहना है कि जिले में नक्सल गतिविधियों पर नजर रखने वह स्वयं लगातार नक्सल क्षेत्र के थाना व आसपास क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। वहीं क्षेत्र के सभी थाना में पदस्थ पुलिस अधिकारी व जवानों को सकि्रय रहने कहा गया है।

Posted By: Ashish Kumar Gupta

NaiDunia Local
NaiDunia Local

 


Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन