Logo
Breaking News Exclusive
महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा

: हमारे पास किसान और मजदूर का चेहरा: पदभार ग्रहण पर बोले दीपक बैज, कहा- CM भूपेश बघेल के चेहरे पर लड़ेंगे चुनाव, MODI जी मोर को दाना खिलाने में मस्त

MP CG Times / Sat, Jul 15, 2023

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है. बस्तर से कांग्रेस सांसद दीपक बैज ने पदभार ग्रहण करते वक्त प्रदेश में किसके चेहरे पर चुनाव लड़ेंगे के सवाल को साफ कर दिया है. दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के चेहरे पर चुनाव लड़ेंगे. हमारे पास किसान का चेहरा है, हमारे पास मजदूर का चेहरा है. दिन में 18 घन्टे काम करेंगे और सरकार बनाएंगे. ईमानदारी से सरकार बनाएंगे.

मोदी जी कभी 18 घंटे काम नहीं करते- बैज दीपक बैज ने समारोह में कहा कि मोदी जी कभी 18 घंटे काम नहीं करते हैं. मोदी जी मोर को दाना खिलाने में, कभी फोटो खिंचाने में, और बाकी चीजों में उनका टाइम निकल जाता है. चुनाव जीतने के बाद एक साल सो जाना आप लोग, चार साल हमारी सरकार काम करेगी. साढ़े चार साल से अन्याय कर रही मोदी सरकार उन्होंने कहा कि मोदी सरकार साढ़े चार साल से अन्याय कर रही है. मोदी सरकार ने डराने का काम किया है, लेकिन कांग्रेस डरी नहीं. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डटकर मुकाबला किया है. केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग छत्तीसगढ़ में किया गया, लेकिन हमारी सरकार घबराई नहीं. हमें सत्ता और संगठन के बीच तालमेल बनाकर काम करना होगा. दोनों के समन्वय के साथ ही हम छत्तीसगढ़ का विकास कर सकते हैं. साथियों ने खूब ऊर्जा और जोश के साथ स्वागत किया दीपक बैज ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल डेढ़ घन्टे से राजीव भवन इंतजार कर रहे हैं, ये जानकारी मिली तो मुझे अच्छा नहीं लगा. मुझे एयरपोर्ट से राजीव भवन आने में साढ़े तीन घन्टे लगे. युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के साथियों ने खूब ऊर्जा और जोश के साथ स्वागत किया, और मुझे आने विलंब हुआ. मैं इसके लिए क्षमा चाहता हूं. मैं अपने सभी तमाम नेताओं का आभार जताता हूं, जिन्होंने छत्तीसगढ़ की कमान मुझे सौंपी है. हम सबको मिलकर 2018 की तरह चुनाव लड़ना है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समारोह में कहा कि दीपक बैज सबसे कम उम्र के पार्टी अध्यक्ष हैं. लेकिन पार्टी का आदेश है, हम सबको अध्यक्ष के आदेश का पालन करना है. अभी सामने चुनाव है. हम सबको मिलकर 2018 की तरह चुनाव लड़ना है. भाजपा का काम झूठ फैलाना है. हमें इस झूठ फैलाने वालों से लड़ना है. अमित शाह, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झूठे बोले मुख्यमंत्री ने कहा कि अमित शाह, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी ने छत्तीसगढ़ में झूठ बोलकर जनता को गुमराह करने का काम किया है. धान खरीदी, राशन कार्ड, राशन वितरण सब में झूठ बोलकर गए हैं. ऐसे हमारे कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि हम जनता के बीच सच्चाई को लेकर जाए. इसके लिए अध्यक्ष की अनुमति से कार्यक्रम बनाकर अपनी ड्यूटी में लग जाए. पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि दीपक बैज सबसे कम उम्र के अध्यक्ष हैं. मैं उन्हें बहुत-बहुत बधाई देता हूं. कार्यकर्ताओं से कहना चाहता हूं कि पार्टी के प्रति समर्पित रहने का फल मिलता है. दीपक बैज एनएसयूआई से यहां तक पहुंचे हैं. कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के अलावा मंत्री शिव डहरिया, कवासी लखमा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी-कार्यकर्ता मौजूद रहे. Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन