Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: छत्तीसगढ़ के रतनपुर में बनेगा महामाया मंदिर कॉरिडोर: उज्जैन और काशी विश्वनाथ और की तर्ज पर होगा विकासित, होटल, म्यूजियम जैसी सुविधाएं विकसित होंगी

Chhattisgarh Ratanpur Mahamaya Temple Corridor will be built: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में स्थित रतनपुर के महामाया मंदिर का विकास काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तरह किया जाएगा। केंद्रीय एजेंसी इसकी योजना बना रही है। शुक्रवार को केंद्रीय राज्य मंत्री और बिलासपुर सांसद तोखन साहू ने इसको लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। साहू ने कहा कि इस प्रोजेक्ट पर जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि रतनपुर में महामाया मंदिर कॉरिडोर को भव्य बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। अयोध्या, काशी और महाकाल में जिस तरह विकास कार्य हुए हैं, उसी तरह 11वीं सदी के महामाया मंदिर के लिए भी प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। एनबीसीसी अधिकारियों के साथ बैठक मंत्री साहू ने दिल्ली के निर्माण भवन में राष्ट्रीय भवन निर्माण निगम (एनबीसीसी) के अधिकारियों के साथ बैठक बुलाई। बैठक में केपी महादेवस्वामी, सीएमडी (एनबीसीसी), आरएन शिना, सीजीएम (एनबीसीसी) अपनी टीम के साथ मौजूद रहे और उन्होंने प्रोजेक्ट के बारे में प्रेजेंटेशन दिया। दशहरा और दिवाली पर 6-6 दिन की छुट्टी: छत्तीसगढ़ में ग्रीष्म-शीतकालीन अवकाश समेत 52 दिन की छुट्टी, स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे मंदिर के आसपास बनेगा यह कॉरिडोर मंत्री साहू ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात के दौरान रतनपुर में कॉरिडोर बनाने की मांग भी की थी। उन्होंने कहा कि रतनपुर का महामाया मंदिर ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। 'हमारा लक्ष्य इस पवित्र स्थल को इस तरह विकसित करना है कि इसके समृद्ध इतिहास का सम्मान हो और इसकी छवि पूरे देश में बढ़े।' इसका उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना भी है। ज्योति कक्ष भागवत मंच प्रार्थना स्थल कार्यालय संग्रहालय श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए होटल, दुकानें और कई पार्किंग क्षेत्रों के साथ सड़क और आवागमन की सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। छत्तीसगढ़ के सरकारी अस्पतालों से हटेंगे धनवंतरी मेडिकल स्टोर्स: स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- पीएम जन औषधि केंद्र खुलेंगे, पहले वेंटिलेटर पर थे हॉस्पिटल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा मंत्री साहू ने कहा कि महामाया मंदिर को प्रमुख आध्यात्मिक स्थल के रूप में बढ़ावा दिया जाना है। इस पहल का उद्देश्य न केवल ऐतिहासिक मंदिर को संरक्षित करना है, बल्कि पर्यटकों को पुनर्जीवित और समृद्ध अनुभव देना भी है। इससे राज्य में धार्मिक पर्यटन को काफी बढ़ावा मिलेगा। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन