Logo
Breaking News Exclusive
खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक

: Chhattisgarh: रायपुर पहुंची बच्चा चोर गिरोह अफवाह,बीच बाजार महिला को लोगों ने घेरा;पुलिस बोली-विवेक से काम लें

News Desk

News Desk / Thu, Oct 6, 2022

Chhattisgarh: रायपुर पहुंची बच्चा चोर गिरोह अफवाह,बीच बाजार महिला को लोगों ने घेरा;पुलिस बोली-विवेक से काम लें

रायपुर में बच्चों के साथ महिलाओं को पुलिस थाने लेकर गई।

रायपुर में बच्चों के साथ महिलाओं को पुलिस थाने लेकर गई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

ख़बर सुनें

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में बच्चा चोरी का आरोप लगा साधुओं की पिटाई का मामला अभी शांत नहीं हुआ है। आरोपियों की गिरफ्तारी जारी है। ऐसे में अब अफवाह रायपुर पहुंच गई है। यहां गोल बाजार क्षेत्र में लोगों ने बच्चों के साथ पहुंची महिला को घेर लिया। हालांकि इससे पहले कि मामला बढ़ता पुलिस उसे लेकर थाने पहुंच गई। वहां पता चला कि एनजीओ से बच्चों को लेकर महिला उनके लिए कपड़े खरीदने पहुंची थी। वहीं SP ने भी लोगों से कहा है कि अफवाह से बचें और विवेक से काम लें।  बच्चों को लेकर खरीदारी करने पहुंची थी महिला
जानकारी के मुताबिक, एक महिला अपने साथ 10-12 बच्चों को लेकर गोल बाजार क्षेत्र में घूम रही थी। एक महिला के साथ इतने बच्चों को देख लोगों को संदेह हुआ। कुछ लोगों ने बच्चा चोर समझ महिला को पीटने की कोशिश भी की, लेकिन इस बीच सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। वह महिला को लोगों की भीड़ से निकाल कर थाने ले गई। वहां महिला ने अपना आईडी कार्ड दिखाया और बताया कि माना स्थित SOS से आई है। इसके उच्चाधिकारियों को सूचना देकर पुष्टि कराई गई। 

दुर्ग में अब मानसिक दिव्यांग को बच्चा चोरी में पीटा
दुर्ग जिले में अब बच्चा चोरी के शक में एक मानसिक दिव्यांग को पीटने का मामला सामने आया है। उतई क्षेत्र के घोपली डी पारा गांव में गुरुवार शाम कुछ लोगों ने मानसिक रोगी युवक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मानसिक दिव्यांग युवक को गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद उसे जिला अस्पताल और वहां से बिलासपुर स्थित मानसिक चिकित्सालय ले जाने की तैयारी है। हालांकि पुलिस ने इस मामले को भी दबाए रखा और FIR नहीं दर्ज की है।  गांवों में अफवाह को लेकर कराई गई मुनादी
बच्चा चोर गैंग की अफवाह एक जिले से दूसरे जिले में फैल रही है। इसे लेकर अब माहौल गरमाने लगा है। ये देखते हुए कई गांवों में पंचायतें कोटवार के माध्यम से मुनादी करा रही हैं। इसमें कहा जा रहा है कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देता है तो पहले पंचायत या पुलिस को सूचना दी। कई ग्राम पंचायतों में तो रात को लोगों ने पहरा तक देना शुरू कर दिया है। 

पुलिस बोली-सोशल मीडिया पर अफवाह, कोई गैंग नहीं
बच्चा चोर गिरोह को लेकर फैल रही अफवाह का रायपुर पुलिस ने खंडन किया है। पुलिस का कहना है कि पिछले कुछ समय से पंफलेट और सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह फैलाई जा रही है। इसे ग्रुप में सर्कुलेट कर पुलिस की ओर से जारी करना बताया जा रहा है, जबकि ऐसा नहीं है। कोई गिरोह प्रदेश में सक्रिय होने की जानकारी नहीं है। बहुत से जिलो में त्योहारों के कारण अलग अलग राज्यो से भिखारी आकर घूम रहे है। अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति मिलता है तो नजदीकी थाने में जानकारी दें। 

विस्तार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में बच्चा चोरी का आरोप लगा साधुओं की पिटाई का मामला अभी शांत नहीं हुआ है। आरोपियों की गिरफ्तारी जारी है। ऐसे में अब अफवाह रायपुर पहुंच गई है। यहां गोल बाजार क्षेत्र में लोगों ने बच्चों के साथ पहुंची महिला को घेर लिया। हालांकि इससे पहले कि मामला बढ़ता पुलिस उसे लेकर थाने पहुंच गई। वहां पता चला कि एनजीओ से बच्चों को लेकर महिला उनके लिए कपड़े खरीदने पहुंची थी। वहीं SP ने भी लोगों से कहा है कि अफवाह से बचें और विवेक से काम लें। 

Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन