Logo
Breaking News Exclusive
CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम

: CORONA BIG BREAKING: प्रदेश में शर्तों के साथ कड़े प्रतिबंध लागू, स्कूल-मॉल-सिनेमा हॉल सब बंद, नाइट कर्फ्यू भी लगेगा

CORONA BIG BREAKING: प्रदेश में शर्तों के साथ कड़े प्रतिबंध लागू, स्कूल-मॉल-सिनेमा हॉल सब बंद, नाइट कर्फ्यू भी लगेगा
Chhattisgarh Corona Guidelines: कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के बढ़ते ग्राफ और ओमिक्रोन वेरिएंट (Omicron Variant) के खतरे के मद्देनज़र छत्तीसगढ़ सरकार (Chhattisgarh Govt) ने नई पाबंदियों का एलान कर दिया है. छत्तीसगढ़ सीएमओ ने गाइडलाइंस जारी करते हुए कहा है कि हर ज़िले में जुलूस, रैलियों, सार्वजनिक समारोहों, सामाजिक, सांस्कृतिक और खेल आयोजनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. मुख्यमंत्री हुए कोरोना पॉजिटिव: सीएम ने घर में ही खुद को किया आइसोलेट, लोगों से की अपील, इस रैली में हुए थे शामिल इसके अलावा राज्य सरकार ने रेलवे स्टेशनों और सीमाओं पर कोरोना वायरस के लिए रैंडम टेस्ट करने का फैसला लिया है. सीएमओ ने कहा है कि अस्पताल के बिस्तरों, दवाओं के स्टॉक और ऑक्सीजन की उपलब्धता की दैनिक रिपोर्ट देनी होगी. स्कूल, मॉल, सिनेमा हॉल बंद छत्तीसगढ़ सरकार ने फैसला किया है कि जिन ज़िलों में कोरोना संक्रमण की दर 4 फीसदी या उससे ज्यादा है, वहां कड़े प्रतिबंध लगाए जाएंगे. आदेश में कहा गया है कि ऐसे ज़िलों में सभी स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, पुस्तकालय, स्विमिंग पूल, मॉल, सिनेमा, मैरिज पैलेस, होटल, रेस्तरां, सभागार बंद कर दिए जाएं. रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रात्रि कर्फ्यू लागू किया जाएं. राज्य में कैसे हैं हालात? छत्तीसगढ़ में सोमवार को 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 698 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी, जिससे कोरोना वायरस की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 10 लाख 9 हज़ार 454 हो गई थी. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को बताया था कि 11 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई, जबकि 18 लोगों ने घर में क्वारंटीन की अवधि पूरी की. राज्य में सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमित किसी भी मरीज की मृत्यु नहीं हुई है. flipkart के डायरेक्टर के खिलाफ केस दर्ज: ऑनलाइन सल्फास खरीदकर युवक ने की थी आत्महत्या, भाई की शिकायत पर हुई कार्रवाई अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को रायपुर से 222, दुर्ग से 43, राजनांदगांव से 18, बालोद से तीन, बेमेतरा से चार, कबीरधाम से नौ, धमतरी से पांच, बलौदाबाजार से पांच, गरियाबंद से दो, बिलासपुर से 133, रायगढ़ से 103, कोरबा से 39, जांजगीर-चांपा से 26, मुंगेली से 13, गौरेला-पेंड्रा-समरवाही से चार, सरगुजा से 12, कोरिया से नौ, सूरजपुर से 22, बलरामपुर से दो, जशपुर से 13, सुकमा से पांच, कांकेर से पांच और बीजापुर से दो मामले सामने आये हैं. उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 9 लाख 93 हज़ार 911 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं. राज्य में 1942 मरीज उपचाराधीन हैं. राज्य में वायरस से 13,601 लोगों की मौत हुई है. read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन