: गरियाबंद में साले को जीजा ने मार डाला: पति-पत्नी की लड़ाई में बीच-बचाव करने पर कुल्हाड़ी से किया वार, खुद थाने आकर किया सरेंडर
खाने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद
सोमवार शाम करीब 6 बजे आरोपी बंशी लाल अपनी पत्नी से खाने को लेकर विवाद कर रहा था. इसी बीच उसने कुल्हाड़ी उठा ली और अपनी पत्नी को मारने की कोशिश की, तभी उसका साला सनत कुमार उनके झगड़े में बीच-बचाव करने आया.
दरिंदे को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला
पति-पत्नी के विवाद में साले का हस्तक्षेप बंशीलाल को नागवार गुजरा और उसने गुस्से में आकर सनत (साले) की गर्दन के नीचे कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे सनत चारपाई पर गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी बंशी लाल खुद सिटी थाने पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। कोतवाली पुलिस तुरंत उसे लेकर घटनास्थल पर पहुंची। जहां सनत का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था. मौके पर एक कुल्हाड़ी भी मिली, जिस पर खून के धब्बे थे।
पुलिस ने आरोपी जीजा को किया गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए गरियाबंद जिला अस्पताल भेज दिया गया है. आरोपी ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है. उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है.
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR
चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन