Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में हाथ-पैर और चेहरे की चमड़ियां छिलीं; परीक्षा भी छूटी, क्या वार्डन ने लगाई थी ड्यूटी? गरियाबंद में पट्टा नहीं मिला तो Highway जाम, फिर विधायक रोहित का घेराव; जानिए पूरी कहानी ? जीजा ने फोन किया तो बोला- 'हां दे दिया तलाक', ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई; पेंड्रा पुलिस ने दर्ज की जीरो FIR आधी रात को 65 साल के 'मुंहबोले बाबा' ने किया रेप; भड़की 17 साल की नाबालिग ने सब्बल मारकर ब्लेड से रेता गला खदानों से घिस गईं हाथों की रेखाएं, बायोमीट्रिक मशीन फेल, राशन नहीं मिल रहा, अरबों का कारोबार, लेकिन गांव में कीचड़-गड्ढे असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया प्रोफेसर का छात्राओं से अश्लील डिमांड, प्रिंसिपल ने दबाया मामला, छात्रों के बवाल पर प्रोफेसर का इस्तीफा मुख्य सड़क पर युवतियों के शराब पीने का VIDEO भी वायरल, शहर में 'रॉडी गल्स' का आतंक पुलिस पर दोबारा पथराव, दागे आंसू गैस के गोले; महिला TI घायल, बाजार बंद और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी गरियाबंद में हाथ-पैर और चेहरे की चमड़ियां छिलीं; परीक्षा भी छूटी, क्या वार्डन ने लगाई थी ड्यूटी? गरियाबंद में पट्टा नहीं मिला तो Highway जाम, फिर विधायक रोहित का घेराव; जानिए पूरी कहानी ? जीजा ने फोन किया तो बोला- 'हां दे दिया तलाक', ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई; पेंड्रा पुलिस ने दर्ज की जीरो FIR आधी रात को 65 साल के 'मुंहबोले बाबा' ने किया रेप; भड़की 17 साल की नाबालिग ने सब्बल मारकर ब्लेड से रेता गला खदानों से घिस गईं हाथों की रेखाएं, बायोमीट्रिक मशीन फेल, राशन नहीं मिल रहा, अरबों का कारोबार, लेकिन गांव में कीचड़-गड्ढे असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया प्रोफेसर का छात्राओं से अश्लील डिमांड, प्रिंसिपल ने दबाया मामला, छात्रों के बवाल पर प्रोफेसर का इस्तीफा मुख्य सड़क पर युवतियों के शराब पीने का VIDEO भी वायरल, शहर में 'रॉडी गल्स' का आतंक पुलिस पर दोबारा पथराव, दागे आंसू गैस के गोले; महिला TI घायल, बाजार बंद और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी

: छत्तीसगढ़ में 3 भाइयों की पीट-पीटकर हत्या: गणेश पंडाल में DJ पर डांस करने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 8 लोग हिरासत में

Chhattisgarh Durg 3 brothers beaten to death: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शनिवार देर रात गणेश पंडाल में डांस को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। दो भाइयों समेत तीन लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस दौरान हुई चाकूबाजी में कई लोग घायल भी हुए हैं। एक की हालत गंभीर है। मामला नंदनी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार नंदनी खुंदनी गांव में पुराना शीतला गणेश उत्सव समिति की ओर से 6 सितंबर को गणेशजी मूर्ति स्थापना उत्सव मनाया जा रहा था। यह युवक डीजे पर डांस कर रहे थे। तभी यादव मोहल्ले के धन्नू, करण, वासु और राजेश अपने दोस्तों के साथ वहां पहुंचे और डांस करने लगे। सुबह सुलह, रात में हत्या दूसरे मोहल्ले के लोग पहुंचे तो समिति पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने विरोध किया। इस पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। मामला शांत होने पर अगले दिन शनिवार सुबह मोहल्ले के बुजुर्गों ने उन्हें बुलाकर आपस में सुलह करा दी। बताया जा रहा है कि इसके बाद रात करीब 8 बजे वासु यादव ने आकाश पटेल को फोन करके शीतला मंदिर के पास बुलाया। आरोप है कि जैसे ही आकाश वहां पहुंचा, धन्नू यादव ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। इसी बीच आकाश पटेल के 8-10 साथी वहां पहुंच गए। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और चाकू चले उन्होंने धन्नू यादव, करण यादव और वासु यादव की लाठी-डंडों और लात-घूंसों से पिटाई कर दी। दोनों गुटों के बीच चाकूबाजी भी हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हंगामा होते देख एसपी जितेंद्र शुक्ला मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। आकाश को गंभीर चोटें आने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने 8 लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। ग्रामीणों ने नंदिनी थाने का घेराव किया घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने देर रात नंदिनी थाने का घेराव कर दिया। उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि थाना प्रभारी को विवाद की सूचना दी गई थी, लेकिन उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया। पुलिस मौके पर तब पहुंची जब तीन युवकों की मौत हो गई। गांव में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरे गांव में तनाव का माहौल है। थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति बनी हुई है। फिलहाल पुलिस ने स्थिति को अपने नियंत्रण में ले लिया है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए घटनास्थल और दोनों मोहल्लों में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन