: बीजेपी नेता पर रेप के संगीन आरोप: अपने स्पा सेंटर में काम पर रखा था, एक्शन नहीं लेने पर एसपी ने टीआई को लगाई फटकार
आरोप है कि वहां काम खत्म करने के बाद वे युवती को खाना खिलाने के बहाने ले गए। इस दौरान रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में दोनों ने खाना खाया। इसके बाद वह फिर से युवती को स्पा सेंटर ले गया।
पुलिस को दी गई दो शिकायतों में युवती ने आरोप लगाया है कि यहां मौका पाकर उसने उसे डरा धमकाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने घटना के बारे में किसी को बताने पर नौकरी से निकलवाने और बदनाम करने की धमकी भी दी।
स्पा सेंटर से निकलते ही 112 पर किया फोन
आरोपी सुबह करीब 3 बजे तक युवती के साथ रहा। युवती करीब 5 बजे स्पा सेंटर से बाहर निकली, जिसके बाद उसने सीधे डायल 112 पर फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस उसे और आरोपी विश्वजीत को पकड़कर थाने ले आई।
युवती सुबह से दोपहर तक थाने में बैठी रही
इस दौरान युवती केस दर्ज कराने के लिए सुबह से दोपहर तक थाने में बैठी रही। आरोप है कि थाना प्रभारी अनिल अग्रवाल केस दर्ज करने में टालमटोल करते रहे। इसी बीच सूचना मिलने पर एसपी रजनेश सिंह ने अनिल अग्रवाल को फटकार लगाई और युवती की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।इसके बाद हरकत में आए थाना प्रभारी ने आनन-फानन में मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी दी।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR
चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन