: पड़ोसी ने बाप-बेटे को रॉड-डंडे से बेरहमी से पीटा: बाड़ी में बकरी घुसने पर विवाद, पीटने का VIDEO हुआ वायरल
गाली देने से रोका तो डंडे से किया हमला पति-पत्नी
दोनों गाली-गलौज करने लगे और कहने लगे कि तुम्हारे घर की बकरी रोज हमारे बगीचे में घुस जाती है। ट्रक के पास खड़े मोहम्मद सिद्दीकी ने उन्हें गाली देने से रोका तो इम्तियाज अपने घर से डंडा लेकर आया और मोहम्मद सिद्दीकी पर लगातार हमला कर दिया। इस दौरान उसने उसे सड़क पर लिटा दिया और जानवरों की तरह पीटना शुरू कर दिया. इस दौरान अपने पिता पर हमला होते देख उसका बेटा एहसान खान बीच-बचाव करने आया तो उसने एहसान पर भी डंडे से हमला कर दिया.
हमले का वीडियो सामने आया
इस हमले का एक अन्य पड़ोसी ने वीडियो बनाया. जिसमें वह मारपीट करता हुआ नजर आ रहा है. इस हमले में उसके सिर, पैर समेत शरीर के कई हिस्सों पर चोटें आई हैं. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पुलिस ने हमलावर के खिलाफ मामला दर्ज किया
इस घटना के बाद ट्रक चालक मोहम्मद सिद्दीकी की पत्नी राजदा बेगम ने रतनपुर थाने में शिकायत की है. जिस पर पुलिस ने आरोपी इम्तियाज और उसकी पत्नी सबीना बेगम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Tags :
संबंधित ख़बरें
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
छत्तीसगढ़ में पहली बार सांप की इतनी बड़ी सर्जरी : अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया
अवैध शराब पकड़ने गई पुलिस टीम से मारपीट : युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी
गरबा ड्रेस में सिगरेट पीने और गन कल्चर दिखाने पर बवाल : लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन