: छत्तीसगढ़ पत्रकार गांजा केस में नेताजी कनेक्शन ! कांग्रेस जांच दल ने बताया BJP नेता का नाम, कहा- पी विजय, राजस्व और पुलिस की सांठगांठ
Chhattisgarh Bastar journalists Ganja Case: दक्षिण बस्तर के 4 पत्रकारों को अवैध गांजा तस्करी के आरोप में चिंतूर में गिरफ्तार किया गया। पत्रकारों की गिरफ्तारी के बाद पूरे बस्तर संभाग के पत्रकारों ने एक दिवसीय धरना दिया। पत्रकारों की गिरफ्तारी को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जांच दल गठित किया।
Chhattisgarh Bastar journalists Ganja Case: कांग्रेस जांच दल ने राजमेंदरी जेल में पत्रकारों से मुलाकात की और कोंटा व चिंतूर भी पहुंचा। जांच से लौटने के बाद जांच दल के सदस्यों ने भाजपा पर पत्रकारों को झूठा फंसाने का आरोप लगाया। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के संरक्षण में पत्रकारों पर कार्रवाई का आरोप छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री व कांग्रेस जांच दल के सदस्य मोहन मरकाम ने कहा कि हम इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि भाजपा की विष्णुदेव साय सरकार के संरक्षण में बस्तर, कोंटा के साथ ही अन्य जिलों से रेत व खनिज संपदा की तस्करी बिना रोक-टोक के दूसरे राज्यों में की जा रही है। हजारों वाहनों में रेत भरी जा रही है। Chhattisgarh Bastar journalists Ganja Case: मरकाम ने कहा कि स्थानीय भाजपा नेता पी विजय व पवन उर्फ सिद्धू भाजपा युवा मोर्चा के नेता हैं। जो पुलिस प्रशासन और खनन से मिलीभगत करके रेत तस्करी में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। पी विजय और पवन लगातार भाजपा के बड़े नेताओं और मंत्रियों के संपर्क में थे। कांग्रेस सड़क से सदन तक लड़ेगी कोंटा विधायक और जांच दल के सदस्य कवासी लखमा ने कहा कि "बस्तर के पत्रकारों ने अवैध रेत खनन की जानकारी गृह मंत्री को दी थी। उसके बाद ही बस्तर के 4 पत्रकारों को चालाकी से जेल भेज दिया गया। जब तक चारों पत्रकारों की रिहाई नहीं हो जाती और भाजपा नेता पी विजय की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, तब तक कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा।" पत्रकारों की गिरफ्तारी में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी Chhattisgarh Bastar journalists Ganja Case: भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि "इस मामले में कोंटा थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। अगर किसी भाजपा नेता या अन्य का नाम सामने आता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार हमेशा पत्रकारों की सुरक्षा के लिए खड़ी है। इस मामले को लेकर सीएम से भी चर्चा की जाएगी।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन