: चरित्र संदेह में मां के साथ मिलकर पत्नी की हत्या: कीटनाशक पिलाकर रस्सी से घोंट दिया गला, आत्महत्या बताने फांसी पर लटकाया
इस तरह रची गई आत्महत्या की साजिश
हत्या करने के बाद दोनों ने मिलकर शव को उठाया और घर के पीछे ले जाकर एक पेड़ पर रस्सी से लटका दिया। इसके बाद वह थाने पहुंचा और पत्नी की आत्महत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद खुलासा हुआ कि नवविवाहिता की मौत आत्महत्या से नहीं, बल्कि गला दबाकर हत्या की गई है।
पति ने खुद थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई
दरअसल, रमेशपुर निवासी अंकित जयसवाल ने 1 मई को थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी पत्नी दुर्गावती जयसवाल ने 30 अप्रैल की रात घर के पीछे एक पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. सूचना के बाद रघुनाथनगर थाना पुलिस पहुंची. प्रभारी तुरंत मौके पर पहुंचे और शव का निरीक्षण किया।
नवविवाहिता होने के कारण पुलिस को मौत संदिग्ध लगने और संवेदनशील मामला होने के कारण शव की पंचनामा रिपोर्ट कार्यपालिक मजिस्ट्रेट द्वारा करायी गयी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.
पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त सामान जब्त कर लिया
इसके बाद तुरंत पुलिस टीम गठित की गई और दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई. पूछताछ के दौरान अंकित ने जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने कीटनाशक, बेडशीट और रस्सी जब्त कर दोनों आरोपियों को आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR
चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन