: हलक पर अटकी थी सांस: किचन में फन फैलाए गुस्से में बैठा था कोबरा, जान बचाने बुलानी पड़ी पुलिस....
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के एक घर में उस वक्त हड़कंप मच गया, परिवार के लोगों को रसोई में कोबरा सांप बैठा दिखा. फन फैलाये बैठे कोबरा को देख लोगों में दहशत फैल गई.
दरअसल, कोरबा जिला मुख्यालय से लगभग 17 किलोमिटर दूर कुर्रुडीह गांव के एक मकान में उस समय एक बड़ा हादसा टल गया, जब मां ने देखा रसोई घर में बैठे नाग साप के क़रीब उसका बच्चा खड़ा था.

बीते शुक्रवार की इस घटना में बिना देरी किए मां ने बच्चे को सांप से दूर किया. साथ ही घर से बाहर निकल आस पास के लोगों को सांप होने की जानकारी दी.

पड़ोस में रह रहे सूर्यप्रकाश मरावी ने डायल 112 पर पुलिस को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद डायल 112 के सिपाही ने स्नेक रेस्क्यू टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी को इसकी जानकारी दी. उस समय सारथी नोनबिर्रा में ही कुछ काम को लेकर पहले से ही मौजूद थे.

डायल 112 की टीम ने जितेंद्र सारथी को लेने के लिए रवाना हो गई, फिर कुछ देर बाद मौके पर पहुंच रेस्क्यू ऑपरेशन चालू किया. कोबरा फन फैलाए बैठा था और बहुत गुस्से में था. जिसको बड़ी सावधानी से बाहर लाया गया फिर डिब्बे में बंद किया गया तब जाकर सभी ने राहत कि सांस ली.

गौरतलब है कि कोरबा में बारिश के मौसम में बड़ी संख्या में जंगली जीव निकलते हैं. अलग-अलग स्थानों पर सांप निकलने की घटनाएं भी सामने आती रहती हैं. कुछ सप्ताह पहले एक घर में रखे गमले में लगे पौधे की पत्तियों के बीच सांप छिपा दिखा था.
Tags :
संबंधित ख़बरें
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
छत्तीसगढ़ में पहली बार सांप की इतनी बड़ी सर्जरी : अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया
अवैध शराब पकड़ने गई पुलिस टीम से मारपीट : युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी
गरबा ड्रेस में सिगरेट पीने और गन कल्चर दिखाने पर बवाल : लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग
PM के बर्थडे पर माइनिंग अफसरों का सेवा कांड ? : मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन