: Chhattisgarh: सत्तारूढ़ विधायकों के कटेंगे टिकट!, परफारमेंस पर सीएम भूपेश बोले- जल्दी कर लें अपडेट, वरना...
रायपुर में पत्रकारों से चर्चा करते सीएम भूपेश बघेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ख़बर सुनें
विस्तार
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 से पहले सीएम भूपेश बघेल ने विधायकों के टिकट को लेकर बड़ा बयान दिया है। इसे लेकर सियासी जगत में जमकर चर्चा हो रही है। सभी लोगों के जुबान पर ये बात है कि इस बार के विधानसभा चुनाव में फला-फलां विधायकों का क्या होगा।धमतरी जिले के सिहावा विधानसभा में भेंट मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हेलीपैड पर पत्रकारों से चर्चा में सत्तारूढ़ विधायकों के परफारमेंस पर कहा कि उनकी परफॉर्मेंस भी देखी गई है। 5 उपचुनाव हुए हैं, उसमें कांग्रेस ने जीत दर्ज की है । इसका सीधा अर्थ यह है कि हमारा काम बेहतर है।
...तो टिकट कटना तय है
उन्होंने कहा कि कुछ जगहों पर विधायकों को समझाइश भी दी गई है कि अपने कामों को अपडेट कर लें और यदि वह नहीं कर पाते हैं और परफॉर्मेंस ठीक नहीं रहती है, तो 2023 विधानसभा चुनाव में उनका टिकट कटना तय है। 60 से ज्यादा विधानसभा पूरे हो चुके हैं। योजनाओं का क्रियान्वयन और उसका लाभ छत्तीसगढ़ की जनता के पास पहुंच पा रहा है। इसके निरीक्षण के लिए यह भेंट मुलाकात कार्यक्रम चल रहा है। शासन प्रशासन दोनों इसमें शामिल हैं।
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
महिला की जलती चिता पर तंत्र-मंत्र : अघोरी बाबा ने सिर और हड्डियां किए गायब, परिजनों ने लात-घूंसों से पीटा; बाल पकड़े, जमीन पर घसीटा
गरियाबंद में कटोरा लेकर सड़क पर उतरे सरपंच : मनरेगा के 30 करोड़ समेत पंचायतों का भुगतान 8 महीने से अटका, तिरंगा चौक पर प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी
राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी
Cyclone Arnab Latest Update : 15 राज्यों में बारिश, MP-राजस्थान में गिरा तापमान; दिल्ली-NCR में भी बदला मौसम
भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन