Logo
Breaking News Exclusive
ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण

: पीडब्ल्यूडी सचिव ने कहा- दिसंबर तक बिलासपुर की सड़कों को करें दुरुस्त

News Desk

News Desk / Tue, Oct 11, 2022

पीडब्ल्यूडी सचिव ने कहा- दिसंबर तक बिलासपुर की सड़कों को करें दुरुस्त

Publish Date: | Tue, 11 Oct 2022 11:09 PM (IST)

बिलासपुर(नईदुनिया प्रतिनिधि)। लोक निर्माण विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी मंगलवार को बिलासपुर पहुंचे। विभाग के आलावा अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान दिसंबर तक हर हाल में सड़कों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। बिलासपुर व सरगुजा संभाग की बदहाल सड़कों को लेकर नईदुनिया लगातार अभियान चला रहा है। अभियान का ही असर है कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग के सचिव शहर पहुंचे व अफसरों की मीटिंग लेकर सड़कों की जानकारी जुटाई।

बिलासपुर व सरगुजा सम्भाग के अलावा प्रदेशभर की सड़कों की हालत बेहद खराब है। वर्षाऋतु के दौरान लोगों को खराब सड़क के बीच आना जाना करना पड़ा। शहर व ग्रामीण दोनों ही जगहों की सड़कें बेहद खराब हंै। इसके चलते ग्रामीणों को परिवहन सुविधा भी नहीं मिल पा रही है। निजी बस आपरेटरों ने बस संचालन से हाथ खींच लिया है। बिलासपुर शहर की सड़कें भी बेहद खराब है। लोक निर्माण विभाग के अलावा नगर निगम अपने हिस्से की सड़क को भी दुरुस्त नहीं कर पा रहा है। अंडरग्राउंड सीवरेज सिस्टम और अमृत मिशन के अव्यवस्थित काम के कारण भी लोगांे को परेशानी उठानी पड़ रही है। वर्षाऋतु में खराब सड़कों के बीच आवाजाही होते रही। यह सिलसिला आज भी चल रहा है। सड़कों पर बने जानलेवा गड्डो के कारण लोगों की जान सांसत में है।

सड़कों को दुरुस्त करने हाई कोर्ट में याचिका

शहर की बदहाल सड़कों को ठीक करने की मांग को लेकर अधिवक्ता हिमांक सलूजा ने हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की है। याचिका की सुनवाई के दौरान कोर्ट को जानकारी दी गई कि प्रदेशभर की सड़कों की हालत इससे भी बदतर है। तब कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए एक अन्य जनहित दायर की गई है। दोनों याचिकाओं की एकसाथ सुनवाई चल रही है।

सचिव परदेशी ने जाना हाल

सड़कों के सुधार काम की प्रगति की समीक्षा के लिए लोक निर्माण विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने मंगलवार को सीई कार्यालय में अफसरों की बैठक ली। इसमें लोक निर्माण विभाग के ईएनसी केके पिपरी, सीई कोरम सहित संभाग के सभी जिलों से आए अधीक्षण अभियंता और ईई शामिल हुए। परदेशी ने सड़क सुधार के लिए बनाई गई कार्ययोजना की समीक्षा करते हुए दिसंबर तक मरम्मत कार्य पूर्ण करने को कहा है। उन्होंने कहा कि वर्षा अब थम चुकी है। अत्यधिक वर्षा से सड़कें खराब हुई हैं। बजट की कोई कमी नहीं है। समय सीमा में प्रत्येक चरण के काम पूर्ण करने की बात कही।

सीएम लेंगे जानकारी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बिलासपुर जिले में आने वाले दिनों में प्रवास होना है। प्रवास के दौरान समीक्षा बैठक लेंगे। इस दौरान विभागीय अधिकारियों से कामकाज के बारे में जानकारी लेंगे। भेंट मुलाकात कार्यक्रम में शहरवासियों व ग्रामीणों से फीडबैक भी लेंगे। इस दौरान सड़कों की स्थिति की जानकारी भी लेंगे।

Posted By: Abrak Akrosh

NaiDunia Local
NaiDunia Local

 


Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन