: BIG BREAKING: MP-CG, राजस्थान और तेलंगाना में BJP ने की चुनाव प्रभारी की घोषणा, जानिए किसे मिली कहां की जिम्मेदारी ?
BJP Organisational Changes: इस साल के अंत तक देश के चार राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं. इसे लेकर बीजेपी ने शुक्रवार को चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति की घोषणा की. प्रह्लाद जोशी को राजस्थान, ओम माथुर को छत्तीसगढ़, भूपेन्द्र यादव को मध्य प्रदेश और प्रकाश जावड़ेकर को तेलंगाना की जिम्मेदारी दी गई है.
विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज मध्य प्रदेश में भूपेन्द्र यादव को चुनाव प्रभारी और अश्वनी वैष्णव को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि तेलंगाना में प्रकाश जावड़ेकर को चुनाव प्रभारी, सुनील बंसल को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है. आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी पूरी तरह से तैयारियों में जुटी हुई है. बीजेपी पार्टी आलाकमान ने मध्य प्रदेश में चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है. पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के बेहद करीबी माने जाने वाले केंद्रीय वन मंत्री भूपेन्द्र यादव को मध्य प्रदेश में चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि अश्विनी वैष्णव को मध्य प्रदेश का शहर प्रभारी बनाया गया है. दोनों नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के बेहद करीबी माने जाते हैं. यही वजह है कि चुनाव से कुछ महीने पहले मध्य प्रदेश में दोनों दिग्गज मंत्रियों को मध्य प्रदेश बीजेपी को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई है. इतना ही नहीं दोनों नेता सीएम शिवराज के काफी करीबी भी माने जाते हैं, दोनों दिग्गज नेता सीधे तौर पर पार्टी संगठन और सरकार के बीच समन्वय, पार्टी के जमीनी कामकाज और सरकार की सभी योजनाओं पर काम करेंगे.
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
गरियाबंद में रेत माफियाओं पर खनिज विभाग मेहरबान : सरकड़ा में रात के अंधेरे में भूमिपूजन कर शुरू किया खनन, फिंगेश्वर और पैरी नदी में पोकलेन से भरे जा रहे हाईवा
6 पिल्लों को 6 नाबालिगों ने जिंदा जलाया : कुत्ते के पिल्लों को पीट-पीटकर बोरी में भरा, फिर पेट्रोल डालकर लगाई आग, CCTV से खुलासा, माता-पिता थाने तलब
Mahadev Betting App Case : CBI की 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर रेड, भोपाल-इंदौर में भी छापेमारी; लाइव चल रहे सट्टा पैनल बंद कराए
गरियाबंद में 97 कंप्यूटर ऑपरेटरों का तबादला : 180 किमी दूर लगाई ड्यूटी; कल चक्काजाम करेंगे कर्मचारी, परिवार और बच्चों के साथ आंदोलन
21 क्विंटल की शर्त खत्म, किसानों को पूरी मदद ? : छत्तीसगढ़ में धान कम बेचा, फिर भी प्रति एकड़ मिलेंगे पूरे पैसे; जानिए क्या है किसानों के लिए पूरी स्कीम ?
गरियाबंद में कौन चाह रहा कत्ल करना ? : जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप को इंस्टाग्राम पर जान से मारने की धमकी, घर की रेकी का भी
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन