Logo
Breaking News Exclusive
समाज को संगठित कर नई ऊंचाइयों तक ले जाने का लिया संकल्प बगनई नदी की बाढ़ में फंसे 14 मजदूरों ने पेड़ पर काटी पूरी रात; सुबह रेस्क्यू, छुरा में 40 साल पुराना पुल टूटा पद्म विभूषण तीजन बाई का 70 साल की उम्र में निधन; रायपुर AIIMS में ली अंतिम सांस, पीएम मोदी और सीएम साय ने जताया शोक 1.88 करोड़ फॉलोअर्स वाले हेड-कॉन्स्टेबल विवेकानंद ने दिया इस्तीफा; सस्पेंड करने वाले SP को थमाया लेटर,पढ़िए रिपोर्ट सागर-नर्मदापुरम और भोपाल ग्रामीण में नए IG की तैनाती, कई दिग्गजों की जिम्मेदारियां बदलीं जिस घर ने 2 साल तक पाला, वहीं शादी की भीड़ का फायदा उठाकर उड़ाए पैसे; प्रेमी के साथ गिरफ्तार कोयला ट्रांसपोर्टर की कैंपर से कुचलकर हत्या, शराब के नशे में विवाद के बाद दोस्त ने ही चढ़ाई गाड़ी क्रेशर खदान में ब्लास्ट से पहले 17 लोगों पर गिरी चट्टान; हाथ-पैर टूटे; टुकड़ों में बंट गया ट्रैक्टर अश्लील मैसेज भेजकर संबंध बनाने का डाला दबाव, बोलीं-तुम्हारे घर को नोंच कर रख दूंगी, फिर किया राजीनामा गर्लफ्रेंड को घर में घुसकर गोली मारी, शादी का दबाव बनाने पर पति-पत्नी ने 4 लाख में दी थी सुपारी समाज को संगठित कर नई ऊंचाइयों तक ले जाने का लिया संकल्प बगनई नदी की बाढ़ में फंसे 14 मजदूरों ने पेड़ पर काटी पूरी रात; सुबह रेस्क्यू, छुरा में 40 साल पुराना पुल टूटा पद्म विभूषण तीजन बाई का 70 साल की उम्र में निधन; रायपुर AIIMS में ली अंतिम सांस, पीएम मोदी और सीएम साय ने जताया शोक 1.88 करोड़ फॉलोअर्स वाले हेड-कॉन्स्टेबल विवेकानंद ने दिया इस्तीफा; सस्पेंड करने वाले SP को थमाया लेटर,पढ़िए रिपोर्ट सागर-नर्मदापुरम और भोपाल ग्रामीण में नए IG की तैनाती, कई दिग्गजों की जिम्मेदारियां बदलीं जिस घर ने 2 साल तक पाला, वहीं शादी की भीड़ का फायदा उठाकर उड़ाए पैसे; प्रेमी के साथ गिरफ्तार कोयला ट्रांसपोर्टर की कैंपर से कुचलकर हत्या, शराब के नशे में विवाद के बाद दोस्त ने ही चढ़ाई गाड़ी क्रेशर खदान में ब्लास्ट से पहले 17 लोगों पर गिरी चट्टान; हाथ-पैर टूटे; टुकड़ों में बंट गया ट्रैक्टर अश्लील मैसेज भेजकर संबंध बनाने का डाला दबाव, बोलीं-तुम्हारे घर को नोंच कर रख दूंगी, फिर किया राजीनामा गर्लफ्रेंड को घर में घुसकर गोली मारी, शादी का दबाव बनाने पर पति-पत्नी ने 4 लाख में दी थी सुपारी

: होली महोत्सव 2023: भोजपुरी गीतों से गुलजार होगी राजधानी रायपुर, पॉवर स्टार पवन सिंह 4 मार्च को बांधेंगे समा

News Desk / Wed, Mar 1, 2023


भोजपुरी पॉवर स्टार पवन सिंह

भोजपुरी पॉवर स्टार पवन सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सर्व उत्तर भारतीय समाज की ओर से 4 मार्च को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित दशहरा मैदान डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में भव्य रंगारंग 'होली महोत्सव 2023' का आयोजन किया गया है। शाम 6 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम में भोजपुरी गीतों की बयार बहेगी। भोजुपरी इंडस्ट्रीज के सुपर स्टार, रॉकस्टार और पॉवर स्टार पवन सिंह अपने भोजपुरी गीतों से समां बांधेंगे। 

वहीं उनके साथ फेमस भोजपुरी गायक अरविंद अकेला 'कल्लू' और भोजपुरी की इंटरनेट सनसनी गायिका शिल्पी राज अपने गानों से धमाल मचाएंगे। वहीं भोजपुरी कला जगत से ही दो हसीन कलाकार माही और मनीषा अपने शानदार डांस परफॉर्मेंस से रायपुर के दर्शकों को मदहोश करेंगी। अपने हंसी के फुहारों से गुदगुदाएंगी। 

दूसरी बार छत्तीसगढ़ आ रहे पॉवर स्टार पवन सिंह
इस साल सरगुजा संभाग में मैनपाट महोत्सव के बाद दूसरी बार भोजपुरी के सुपर स्टार पवन सिंह रायपुर आएंगे और अपने शानदार भोजपुरी गानों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर देंगे। उनका ऐतिहासिक और दमदार सॉन्ग 'लॉलीपॉप लागेलू' आज तक दशकों की जुबां पर है। शादी-ब्याह समेत देश में कही भी होने वाले हर सांस्कृतिक आयोजनों में उनका गाना लोगों में समां बांध देता है। झूमने पर मजबूर कर देता है। 

अंतिम चरण में कार्यक्रम की तैयारी 
'होली महोत्सव' कार्यक्रम के मुख्य आयोजक छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध समाजसेवी रविंद्र सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम को भव्य तरीके से मनाया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारी अंतिम चरण में है। 'होली महोत्सव' में दर्शकों की सुविधा को लेकर 6 स्टेप में बैठने की व्यवस्था की  गई है, ताकि दर्शकों को किसी तरह की कोई असुविधा न हो। कार्यक्रम में वीआईपी गेस्ट भी शिरकत करेंगे। उनके लिए पास की व्यवस्था रहेगी। वहीं आम लोग भी सादर आमंत्रित हैं। सर्व उत्तर भारतीय समाज छत्तीसगढ़ी संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ ही भोजपुरी संस्कृति, कला और समाज के चहुंमुखी विकास के लिए संकल्पित हैं। 


छत्तीसगढ़ी और भोजपुरी संस्कृति को बढ़ावा दे रहा समाज
उन्होंने बताया कि प्रदेश में छत्तीसगढ़ी संगीत और कला के साथ ही भोजपुरी संस्कृति की भी महक बिखर रही है। दोनों बोली-भाषाओं के लिए समाज लगातार कार्य कर रहा है। चाहे रायपुर के महादेवघाट स्थित छठ पूजा महोत्सव हो दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर, अंबिकापुर में समाज का आयोजन। इसमें छत्तीसगढ़ी और भोजपुरी दोनों की महक रहती है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही सामजिक दायित्वों का भी समाज निर्वहन कर रहा है। छ्त्तीसगढ़ के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए भी सर्व उत्तर भारतीय समाज लगातार कार्य कर रहा है। 

वृहद स्तर पर तैयारी 
सर्व उत्तर भारतीय समाज के रंजय सिंह और रविंद्र सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि आयोजन को लेकर वृहद स्तर पर तैयारी की जा रही है। शहर में बैनर-पोस्टर लगाने का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। दर्शकों के लिए सुरक्षा समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं को भी ध्यान में रखा गया है। 


डिजिटल मीडिया पार्टनर अमर उजाला डॉट कॉम 
बता दें कि इस कार्यक्रम का डिजिटल मीडिया पार्टनर अमर उजाला डॉट कॉम है। संस्थान खबरों के साथ ही देश-प्रदेश में अपने सामजिक दायित्वों को भी पूरा करने में अग्रणी है। हर वर्ग के कल्याण के लिए लगातार समाजिक गतिविधियों को संचालित किया जाता है। 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन