Logo
Breaking News Exclusive
RBI की मॉनेटरी पॉलिसी के फैसलों का ऐलान आज, जानिए रेपो रेट कितना रखने का अनुमान ? 5 जून को सोने-चांदी के रेट कितने बदले, जानिए आज के लेटेस्ट 24K, 22K,18K का भाव ? ETF में नहीं लगा सकेंगे मनचाहा पैसा, जानिए किसने तय कर दी लिमिट ? नौकरी जाने से पहले तैयार कर लें ये बैकअप, मुसीबत से पहले जान लीजिए प्लान ? पत्नी मायके से नहीं आ रही थी, मासूम को जबरन साथ लाया; बोला था- अगर नहीं आई तो इसे मार डालूंगा 3.5 क्विंटल गांजे के साथ पकड़ाया पुराना 'फरार' आरोपी; तस्कर से 'यारी' या काम में लापरवाही? टाटा मोटर्स और फॉक्सकॉन जैसी कंपनियां देंगी नौकरियां; 500 पदों पर होगी सीधी भर्ती, जानिए कौन है पात्र ट्रांसफार्मर के पास पड़ी थी युवक की लाश, बंद कमरे में खून से सनी मिली अकेली महिला अंबिकापुर पुलिस ढूंढ नहीं पाई, युकां नेता ने चौपाटी से दबोचा; कारोबारी समेत 3 अरेस्ट MP में गर्दन, चेहरे, पीठ और हाथों पर किए वार; बहन का गाल चीरकर भागा RBI की मॉनेटरी पॉलिसी के फैसलों का ऐलान आज, जानिए रेपो रेट कितना रखने का अनुमान ? 5 जून को सोने-चांदी के रेट कितने बदले, जानिए आज के लेटेस्ट 24K, 22K,18K का भाव ? ETF में नहीं लगा सकेंगे मनचाहा पैसा, जानिए किसने तय कर दी लिमिट ? नौकरी जाने से पहले तैयार कर लें ये बैकअप, मुसीबत से पहले जान लीजिए प्लान ? पत्नी मायके से नहीं आ रही थी, मासूम को जबरन साथ लाया; बोला था- अगर नहीं आई तो इसे मार डालूंगा 3.5 क्विंटल गांजे के साथ पकड़ाया पुराना 'फरार' आरोपी; तस्कर से 'यारी' या काम में लापरवाही? टाटा मोटर्स और फॉक्सकॉन जैसी कंपनियां देंगी नौकरियां; 500 पदों पर होगी सीधी भर्ती, जानिए कौन है पात्र ट्रांसफार्मर के पास पड़ी थी युवक की लाश, बंद कमरे में खून से सनी मिली अकेली महिला अंबिकापुर पुलिस ढूंढ नहीं पाई, युकां नेता ने चौपाटी से दबोचा; कारोबारी समेत 3 अरेस्ट MP में गर्दन, चेहरे, पीठ और हाथों पर किए वार; बहन का गाल चीरकर भागा

: कोरबा में हादसा, महिला की मौत: एक्टिवा सवार दंपति को ट्रेलर ने टक्कर मारकर कुचला, पत्नी की मौत, पति घायल

News Desk / Tue, Jan 31, 2023


ज्योति पटेल (फाइल फोटो)

ज्योति पटेल (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में बुधवार को हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि उसका पति चोटिल हुआ है। पति-पत्नी दोनों एक्टिव से जांजगीर जा रहे थे। इसी दौरान एक ट्रेलर ने टक्कर मारने के बाद महिला को कुचल दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर ट्रेलर को जब्त कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसा उरगा थाना क्षेत्र में हुआ। 

जानकारी के मुताबिक, भिलाई खुर्द निवासी रामाधार पटेल पीएचई विभाग जांजगीर में भृत्य पद पर है। वह बुधवार को अपनी पत्नी ज्योति पटेल (45) के साथ एक्टिवा से जांजगीर के बम्हनीडीह जा रहा था। अभी वे उरगा थाने के सामने चांपा मार्ग पर पहुंचे थे कि सामने से कोयला लोड कर आ रहे ट्रेलर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पति-पत्नी दोनों नीचे जा गिरे। इसी दौरान ट्रेलर ने ज्योति को कुचल दिया। 

घायल रामाधार पटेल ने बताया कि मूल रूप से भिलाई खुर्द उसका गांव है। उसके तीन बेटे हैं, जो अभी पढाई कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले वह छुट्टी पर गांव आया था। इसके बाद पत्नी के साथ लौट रहा था। तभी हादसा हो गया। उसके सामने पत्नी की मौत हो गई, और वह घायल पड़ा रहा। सब इंस्पेक्टर बसंत कुमार साहू ने बताया कि थाने के पास ही हादसा हुआ था। हादसा होते ही मौके पर पहुंचे और तत्काल कार्रवाई की। 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन