Logo
Breaking News Exclusive
CEC को सरकार का संरक्षण, छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी का आरोप, BJP बोली- हार का बहाना गेहूं भरे अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, बारिश के बीच गाड़ी खराब होने पर खड़ी थी गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ? 41वें चक्रधर समारोह में श्रीकृष्ण-राधा के होली-रास ने बांधा समां; 4 साल की उम्र से सीख रहीं कथक पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे CEC को सरकार का संरक्षण, छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी का आरोप, BJP बोली- हार का बहाना गेहूं भरे अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, बारिश के बीच गाड़ी खराब होने पर खड़ी थी गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ? 41वें चक्रधर समारोह में श्रीकृष्ण-राधा के होली-रास ने बांधा समां; 4 साल की उम्र से सीख रहीं कथक पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे

: BIG NEWS: रायपुर रेलवे स्टेशन में CRPF जवानों से भरी ट्रेन में ब्लास्ट, फर्श पर बिखरा खून, इतने जवान...

रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की राजधानी रायपुर (Raipur) के रेलवे स्टेशन (Railway Station) पर खड़ी एक ट्रेन में ब्लास्ट (Train Blast) हुआ है. इस ब्लास्ट में सीआरपीएफ (CRPF) के 6 जवान घायल हो गए हैं.   सुबह करीब साढ़े 6 बजे प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर हादसा हुआ है. इसमें एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे इलाज के लिए रायपुर के श्री नारायणा अस्पताल ले जाया गया है. पुलिस प्रशासन द्वारा अन्य घायल जवानों का रेस्क्यू किया गया. घटना के बाद रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ा दी गई. किसी आम नागरिक या दूसरे व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है. बताया जा रहा है कि डेटोनेटर फटने से ब्लास्ट हुआ है. प्राथमिक तौर पर पुलिस व सुरक्षा बलों की टीम राहत कार्य में जुट गई. मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर खड़ी ट्रेन में सुबह करीब साढ़े 6 बजे ब्लास्ट हुआ. सीआरपीएफ 211वीं बटालियन के जवान स्पेशल ट्रेन से जा रहे थे. रायपुर रेलवे पीआरओ शिव प्रसाद ने ब्लास्ट की पुष्टि कर दी है. डमी कारतूस बॉक्स में रखा था, सामान ट्रेन की बोगी में रखते ही फट गया. ट्रेन सीआरपीएफ बटालियन के के जवान बड़ी संख्या में थे. इसी दौरान बाथरूम के पास रखा डेटोनेटर फट गया. इसकी चपेट में छह जावन आ गए. ब्लास्ट होने के बाद कुछ देर के लिए स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजने के बाद ट्रेन को सुबह करीब 7:15 बजे रवाना कर दिया गया. इस दौरान सीआरपीएफ के डीआईजी भी रेलवे स्टेशन पहुंच गए थे. ये जवान हुए घायल शुरुआती जानकारी के मुताबिक ट्रेन में हुए ब्लास्ट में सीआरपीएफ के जवान चवन विकास लक्ष्मण, रमेश लाल, रविन्द्र कर, सुशील और दिनेश कुमार पैकरा घायल हो गए हैं. इनमें से एक जवान विकास को गंभीर चोट आई है, जिसे इलाज के लिए श्री नारायणा अस्पताल देवेन्द्र नगर में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि बाकी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद उनकी हालत ठीक है. पुलिस ने घायल जवानों के बयान दर्ज कर लिए हैं. घटना की जांच भी की जा रही है. डेटोनेटर किन परिस्थितियों में फटा, इसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है. सूचना के बाद पुलिस व सीआरपीएफ के उच्च अधिकारी भी घटना स्थल पहुंच गए थे.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन