: मुंगेली कलेक्टर राहुल देव आखिर क्यों भड़के ? लापरवाहों को लगाई जमकर फटकार, जानिए मीटिंग में किसे थमाया नोटिस ?
शिक्षकों की अनुपस्थिति पर कार्रवाई के निर्देश
कलेक्टर ने स्कूलों में शिक्षकों की शतप्रतिशत उपस्थिति के संबंध में जानकारी ली और कहा कि जो शिक्षक बिना सूचना के अनुपस्थित पाए जाते है। उन पर नियमानुसार कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि नए शिक्षा सत्र से पहले जिले के स्कूलों में सभी चीजें बेहतर हो जाए। स्कूलों में छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलनी चाहिए। शिक्षा का माहौल अच्छा हो और एक बेहतर वातावरण का निर्माण हो।
शिक्षा के क्षेत्र में जिले का नाम टाॅप पर आए। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी प्रयास करें। कलेक्टर ने सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को स्कूलों में समर कैंप के लिए कार्ययोजना बनाने के लिए निर्देशित किया और कहा कि समर कैम्प में डांस, सिंगिंग, चित्रकला सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाए।
मतदाता जागरूकता पर जोर
कलेक्टर ने स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर शत प्रतिशत मतदान के लिए मतदाताओं को जागरूक करने के भी निर्देश दिए। जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय ने कहा कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित कर जिले में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य करें।
शिक्षा में नवाचार करते हुए बच्चों का ज्ञानवर्धन करें। समय-समय पर विभागीय बैठक आयोजित कर जो कमी हो, उसे दुरूस्त करें। अगर कोई समस्या हो तो, जिला प्रशासन को अवगत भी कराएं, ताकि समय पर उसका समाधान किया जा सके। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी चन्द्रकुमार घृतलहरे सहित खण्ड शिक्षा अधिकारी और बीआरसी मौजूद रहे।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
गरियाबंद में रेत माफियाओं पर खनिज विभाग मेहरबान : सरकड़ा में रात के अंधेरे में भूमिपूजन कर शुरू किया खनन, फिंगेश्वर और पैरी नदी में पोकलेन से भरे जा रहे हाईवा
6 पिल्लों को 6 नाबालिगों ने जिंदा जलाया : कुत्ते के पिल्लों को पीट-पीटकर बोरी में भरा, फिर पेट्रोल डालकर लगाई आग, CCTV से खुलासा, माता-पिता थाने तलब
Mahadev Betting App Case : CBI की 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर रेड, भोपाल-इंदौर में भी छापेमारी; लाइव चल रहे सट्टा पैनल बंद कराए
गरियाबंद में 97 कंप्यूटर ऑपरेटरों का तबादला : 180 किमी दूर लगाई ड्यूटी; कल चक्काजाम करेंगे कर्मचारी, परिवार और बच्चों के साथ आंदोलन
21 क्विंटल की शर्त खत्म, किसानों को पूरी मदद ? : छत्तीसगढ़ में धान कम बेचा, फिर भी प्रति एकड़ मिलेंगे पूरे पैसे; जानिए क्या है किसानों के लिए पूरी स्कीम ?
गरियाबंद में कौन चाह रहा कत्ल करना ? : जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप को इंस्टाग्राम पर जान से मारने की धमकी, घर की रेकी का भी
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन