: बच्चा नहीं होने पर पत्नी की हत्या: छत्तीसगढ़ में पति को चरित्र पर भी था शक, गला घोंटने के बाद लगाया करंट
छत्तीसगढ़ में नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता बच्चे को जन्म देगी: हाईकोर्ट ने कहा- सरकार गोद ले, भ्रूण हत्या स्वीकार्य नहीं, गर्भपात की याचिका खारिज
दामाद ने की बेटी की हत्या
इसी मामले में मृतका ममता के पिता ने दामाद पर हत्या का शक जताया था। उन्होंने कहा था कि बेटी की मौत करंट लगने से नहीं हुई, बल्कि उसे मारा गया है। परिजनों ने मामले की शिकायत हरदी बाजार चौकी थाने में की थी।
2 साल पहले हुई थी दोनों की शादी
उन्होंने बताया कि महेंद्र दिवाकर और ममता दिवाकर की शादी 2 साल पहले हुई थी। शादी के बाद दोनों परिवार से अलग रहते थे। बच्चे न होने की वजह से दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। इसके अलावा अन्य बातों पर भी विवाद होता रहता था।
कत्ल, कातिल और खूनी के हाथ हथकड़ी: बेल्ट से पीटा, फिर चुनरी से घोंटा गला, हत्यारा पति बोला था- पत्नी को जान से मार दूंगा, जानिए क्यों किया मर्डर ?
लड़ाई की जानकारी फोन पर अपने माता-पिता को देती थी
मृतका के पिता ने बताया कि 16 अगस्त की सुबह ममता की तबीयत खराब थी। गांव के ही एक डॉक्टर से उसका इलाज कराया गया था। वहां से घर लौटने के बाद दोनों के बीच फिर से झगड़ा हुआ। ममता ने हमेशा की तरह फोन पर अपने माता-पिता को झगड़े की जानकारी दी। इससे पति नाराज हो गया और उसने उसकी हत्या कर दी।
हत्या के बाद शव को कूलर के पास रख दिया
घटना के बाद आरोपी ने चालाकी से हत्या को हादसे में बदलने की साजिश रची। हत्या के बाद शव को कूलर के पास रख दिया। इसके बाद वह खेत में काम कर रहे अपने माता-पिता के पास गया। उसने बताया कि कूलर से करंट लगने से उसकी पत्नी की मौत हो गई।
सरपंच की धारदार हथियार से हत्या: दोस्त ने किया मर्डर, गांव में घूम-घूम कर बोला- मैंने रामजी को मार दिया
पूछताछ में आरोपी ने कबूला जुर्म
मामले में पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में करंट लगने से मौत की बात नहीं आई है। उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। दशगात्र कार्यक्रम के बाद आरोपी को थाने में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। इस दौरान आरोपी से सख्ती से पूछताछ की गई। आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया है। उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
Cyclone Arnab Latest Update : 15 राज्यों में बारिश, MP-राजस्थान में गिरा तापमान; दिल्ली-NCR में भी बदला मौसम
भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR
चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन