Logo
Breaking News Exclusive
बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश

: भाजपा नेता ने कांग्रेस नेता को कार से कुचलकर मार डाला: कांग्रेसियों ने किया हंगामा, प्रदेश अध्यक्ष बोले- जानबूझकर टक्कर मारी, यह दुर्घटना नहीं हत्या है

Chhattisgarh Kondagaon BJP leader killed Congress leader by crushing him with car: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में भाजपा नेता पूर्णेंदु कौशिक ने एक कांग्रेस नेता को अपनी कार से टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता अपनी साली और एक महिला के साथ शादी की खरीदारी करने जा रहे थे, तभी वे हादसे का शिकार हो गए। मामला कोंडागांव थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम हेमेंद्र भोयर है। हादसे के बाद कांग्रेस के पूर्व मंत्री मोहन मरकाम समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं ने सड़क जाम कर दिया है और थाने का घेराव कर दिया है। वे भाजपा नेता की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा कर रहे हैं। इस दौरान मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा नेता ने जानबूझकर उन्हें टक्कर मारी है, जिसके कारण हेमेंद्र की जान चली गई। भाजपा नेता पहले भी शौचालय घोटाले मामले में जेल जा चुका है। वह अपराधी किस्म का है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। जानिए कैसे हुआ हादसा? दरअसल, हेमेंद्र भोयर अपनी भाभी चंपी भोयर के साथ बाइक पर सवार होकर शादी के कार्ड बांटने कोंडागांव जा रहे थे, तभी डोंगरीगुड़ा ढाबा के पास एक भाजपा नेता ने पीछे से तेज रफ्तार में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर दूर जा गिरे। हेमेंद्र की मौत हो गई, जबकि 2 महिलाएं घायल हैं। परिवार के मुताबिक मृतक हेमेंद्र भोयर मुलमुला ग्राम पंचायत का पंच था, जबकि उसकी भाभी चंपी सरपंच है। पूर्णेंदु कौशिक की इन लोगों से पहले से दुश्मनी थी। आरोप है कि ये लोग निशाने पर थे, जिसमें एक की मौत हो गई। पुलिस पर एफआईआर दर्ज न करने का आरोप मृतक के भाई ने बताया कि मेरे छोटे भाई को पहले भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी थी। मेरे घर के लोग पंचायत चुनाव जीत गए थे, इसलिए वह नाराज था। हादसे के बाद पुलिस भी साथ नहीं दे रही है। एफआईआर दर्ज करने में देरी कर रही है। कह रही है कि लाइट नहीं है। कार से उतरकर देखा कि वह मरा है या नहीं मोहन मरकाम ने बताया कि राजनीतिक प्रतिद्वंदिता के चलते उसे जानबूझ कर कुचला गया। घटना के बाद पूर्णेंदु अपनी कार से उतरकर देखने लगा कि वह मरा है या नहीं। यह दुर्घटना नहीं, बल्कि सोची-समझी साजिश है। यह हत्या है। कांग्रेसियों ने नेशनल हाईवे जाम किया दुर्घटना के बाद कांग्रेस नेताओं ने नेशनल हाईवे जाम कर दिया, जिससे घंटों वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इस दौरान कांग्रेस नेताओं की पुलिस से झड़प भी हुई। हंगामे के साथ ही उन्होंने देर शाम कोंडागांव थाने का घेराव भी किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में शामिल कार थाने में है। परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी को हमारी टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन