: कांग्रेस और भूपेश बघेल पर बरसे CM साय: कहा- कांग्रेस ने कवर्धा को अशांत कर दिया, हिंदू ध्वज और सनातनियों का किया अपमान किया
उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल की सरकार ने युवाओं को जुआ का लत लगा दिया। महादेव एप को निर्बाध रूप से चलाने के लिए 508 करोड़ रूपये प्रोटेक्शन मनी लेने का आरोप उन पर लगा है। उनके इस कृत्यों को देखते हुए राजनांदगांव लोकसभा की जनता ने उसे भगाने के लिए पूरी तरह से कमर कस लिया है। कांग्रेसियों को फिर से मजा चखाना है।
घोटाले के आरोपी जेल में हवा खा रहे
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस शासन में हुए घोटाले के आरोपी आज जेल की हवा खा रहे हैं। कभी गद्दे में सोने वाले आज जेल में नीचे सो रहे हैं, मच्छर से परेशान हैं। ये सब उनके किये की सजा उनको मिल रही है। अब प्रदेश में भाजपा की सुशासन की सरकार है।
हमारी सरकार में मोदी की गारंटी का सारा काम सांय-सांय हो रहा है और चुनाव के बाद भी सांय-सांय करेंगे। भाजपा के सुशासन को देखकर कांग्रेस का बाय-बाय हो जा रहा है। कांग्रेस में भगदड़ मची है, जिससे उनके नेता उलूल-जुलूल बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शांत स्वभाव के नेता चरणदास महंत भी प्रधानमंत्री पर कुछ भी अशोभनीय टिप्पणी कर रहे हैं। ये सब कांग्रेस में हार की हताशा को बताता है।
सांसद बनाकर दिल्ली भेजने का आग्रह
साय ने कहा कि ये चुनाव मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है, इसलिए आप सभी से आगामी 26 अप्रैल को कमल छाप पर बटन दबाकर भाई संतोष पांडेय को पुनः सांसद बनाकर दिल्ली भेजने का आग्रह करने आया हूँ। आप सभी से जीत का आशीर्वाद मांगने आया हूँ।
मुख्यमंत्री के समक्ष भाजपा प्रवेश के लिए लगा कांग्रेसियों का तांता
जनसभा में फिर एक बार कांग्रेसियों में भाजपा प्रवेश के लिए उत्साह देखने को मिला। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के समक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रहे चंद्रशेखर शुक्ला और जोगी कांग्रेस के नेता जनपद सदस्य अश्वनी यदु ने अपने 250 सदस्यों के साथ भाजपा प्रवेश किया।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
महिला की जलती चिता पर तंत्र-मंत्र : अघोरी बाबा ने सिर और हड्डियां किए गायब, परिजनों ने लात-घूंसों से पीटा; बाल पकड़े, जमीन पर घसीटा
गरियाबंद में कटोरा लेकर सड़क पर उतरे सरपंच : मनरेगा के 30 करोड़ समेत पंचायतों का भुगतान 8 महीने से अटका, तिरंगा चौक पर प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी
राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी
Cyclone Arnab Latest Update : 15 राज्यों में बारिश, MP-राजस्थान में गिरा तापमान; दिल्ली-NCR में भी बदला मौसम
भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन