: जन्मदिन के दिन बच्ची की मौत: सड़क हादसे में नाना-नानी समेत 4 लोगों की गई जान, बर्थडे मनाने जा रहे थे
सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत
पुलिस के मुताबिक 47 वर्षीय रामकुमार कश्यप अपनी पत्नी शतरूपा बाई (42), बेटे चंद्र प्रकाश कश्यप (19) और 3 साल की पोती के साथ बाइक चला रहे थे। सभी लोग जन्मदिन मनाने के लिए कोनारगढ़ गांव से परसदा गांव जा रहे थे। इसी दौरान करीब 12.30 बजे अरासमेटा मोड़ पर वह हादसे का शिकार हो गए।
ट्रक चालक मौके से भाग गया
ट्रक की टक्कर के बाद सभी बाइक सवार सड़क किनारे गिर गए। जिसमें 3 साल की बच्ची समेत 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। बताया जा रहा है कि बाइक नष्ट हो गई है।
परिजनों व ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया
घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सड़क जाम कर दी. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी पहुंचे, जहां लोगों को समझाइश दी जा रही है. पिछले 3 घंटे से जाम लगा हुआ है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकल सका है.
कांग्रेस विधायक मौके पर पहुंचे
हादसे की खबर मिलते ही पामगढ़ से कांग्रेस विधायक शेषराज हरवंश घटना स्थल पर पहुंचे, जहां वह परिजनों से बातचीत कर रहे हैं. मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पामगढ़ अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
महिला की जलती चिता पर तंत्र-मंत्र : अघोरी बाबा ने सिर और हड्डियां किए गायब, परिजनों ने लात-घूंसों से पीटा; बाल पकड़े, जमीन पर घसीटा
गरियाबंद में कटोरा लेकर सड़क पर उतरे सरपंच : मनरेगा के 30 करोड़ समेत पंचायतों का भुगतान 8 महीने से अटका, तिरंगा चौक पर प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी
राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी
Cyclone Arnab Latest Update : 15 राज्यों में बारिश, MP-राजस्थान में गिरा तापमान; दिल्ली-NCR में भी बदला मौसम
भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन