: पति ने पत्नी का हाथ पकड़कर चलती कार से घसीटा,VIDEO: छत्तीसगढ़ में महिला के पैर पर चढ़ा टायर, बुजुर्ग सास से भी की मारपीट
मां को अस्पताल से घर ले जा रही थी प्रियंका
प्रियंका ने पुलिस को बताया कि, मेरी मां का सेक्टर-9 हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। सोमवार शाम को उसे डिस्चार्ज कराकर सेक्टर-5 स्थित घर ले जा रही थी। इसी दौरान पति रजत सेक्टर-5 चौक के पास अपनी कार CG 07 BY 4622 से पहुंचा और विवाद करने लगा। उसने मुझे जबरदस्ती कार में बिठाने की कोशिश की।
MP में ट्रैवल्स संचालक के पत्नी की गोली मारकर हत्या, VIDEO: बाइक से पीछा करते हुए घर तक आए बदमाश, परिजनों ने दुश्मनी की जताई आशंका
कार में बैठाने की कर रहा था जिद
जब प्रियंका नहीं बैठी, तो बीमार सास को कार में बैठा लिया। जिसे लेकर दोनों के बीच काफी विवाद बढ़ गया। प्रियंका कार के को-ड्राइवर साइड का गेट खोलकर अपनी मां को उतारने की बात कर रही थी। लेकिन रजत प्रियंका को कार में बैठाने की जिद पर अड़ा था।
कार चढ़ाई, फिर मारपीट की
इसी बीच रजत ने प्रियंका का हाथ पकड़ा और कार की रफ्तार बढ़ा दी। जिससे वो काफी दूर तक घसीटते चली गई। फिर अचानक हाथ छोड़ने से वो नीचे गिरी और कार का पहिया पैर पर चढ़ गया। रजत ने सास को घर छोड़ दिया। वहां दोबारा विवाद होने पर उसने दोनों से मारपीट की। शिकायत के बाद भिलाई नगर पुलिस ने प्रियंका और उसकी मां का सुपेला अस्पताल में मुलाहिजा कराया।
शहडोल में जेल में बंद कैदी की मौत: समधी की तलवार से की हत्या, बहू पर हमला किया था लहूलुहान
कुछ महीने पहले रजत की हुई थी पिटाई
पुलिस के मुताबिक, कुछ महीने पहले प्रियंका और रजत के बीच विवाद काफी बढ़ गया था। जिसके बाद प्रियंका के परिजनों ने रजत पर हमला कर उससे मारपीट की थी। थाने में आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला भी दर्ज है।
सीएसपी भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी का कहना है कि, मामला पति-पत्नी के आपसी विवाद का है। पुलिस को लिखित शिकायत मिली है। अभी मामला दर्ज नहीं कराया गया है। पुलिस केस दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी। फिलहाल जांच जारी है।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन