: CEO साहब का घूस का VIDEO: अनुकंपा नियुक्ति के लिए डेढ़ लाख की डील, कलेक्टर ने CEO को दिया नोटिस, मौत में भी आपदा पर अवसर
दरअसल, फंगवानी निवासी हुककुमार साहू सहकारी समिति खंडवानी में विक्रेता था. उनका निधन 27 अप्रैल को कोरोना संक्रमण के कारण हुआ था. इसके बाद उनके बेटे मेघनाथ साहू ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन किया। आरोप है कि सेवा सहकारी समिति फंदवानी के सीईओ एनके कश्यप ने सेल्समैन के पद पर नियुक्ति के लिए उनसे डेढ़ लाख रुपये की मांग की. इस पर मेघनाथ ने एक लाख रुपए दिए और बाकी की रकम बाद में देने को कहा.
देखिए वीडियो- https://youtu.be/iJZI9Rqws1Qकहा- 50 हजार खुद रखे, 50 हजार सहायक पंजीयक को दिए वीडियो में 3 लोगों की बातचीत सुनाई दे रही है. इसमें मेघनाथ साहू, उसका चचेरा भाई और CEO एनके कश्यप हैं. तीनों आपस में लेनदेन को लेकर चर्चा कर रहे हैं. वीडियो में एनके कश्यप कह रहे हैं कि उन्होंने मेघनाथ से रुपए लेकर 50 हजार सहायक पंजीयक सहकारी संस्था उत्तर कौशिक को दिए और 50 हजार खुद रखे। मेघनाथ भी बता रहा है कि डेढ़ लाख में हुए सौदे का एक लाख दे चुका है. बाकी 50 हजार वेतन मिलने के बाद दे देगा.
पंजीयक सहकारी संस्था से की गई लिखित शिकायत मेघनाथ ने इस संबंध में 4 जनवरी को पंजीयक सहकारी संस्था से लिखित में शिकायत भी की. बाकी के रुपए नहीं देने पर नौकरी से बाहर करने की धमकी दी जा रही है. आरोप है कि उत्तर कौशिक से भी उसने इस संबंध में बात की तो उन्होंने केवल 50 हजार रुपए मिलने की बात कही. वहीं एनके कश्यप बार-बार घर बुलाकर धमका रहा है. कहता है जानते नहीं हो मुझे हवा में उड़ा दूंगा तुमको.

एक महीने में होनी थी नियुक्ति, चार महीने लटकाए रखा आवेदक मेघनाथ साहू ने बताया कि उसे सरवपुर केंद्र का खरीदी प्रभारी बनाया गया है. उसने अगस्त में एक लाख रुपए दिए थे. इसके बाद उसे नियुक्ति मिली. सरकार ने कोरोना से मौत पर एक माह में अनुकंपा नियुक्ति के आदेश दिए थे, लेकिन उसे 4 महीने तक लटकाए रखा. उससे नियुक्ति के लिए 2 लाख रुपए मांगे गए थे, लेकिन सौदा डेढ़ लाख रुपए में तय हुआ था. नियुक्ति के बाद भी उसे अभी तक वेतन नहीं मिला है.
मामले की जांच कराएंगे- सहायक पंजीयक
मुंगेली कलेक्टर ने इस मामले में CEO को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. बताया जा रहा है कि CEO को कलेक्ट्रेट बुलाकर फटकार भी लगाई गई है. वहीं सहायक पंजीयक सहकारी संस्था उत्तर कौशिक ने कहा कि मुझे वीडियो के संबंध में जानकारी मिली है. इसको लेकर मामले की जांच कराएंगे. मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता है. मेरा नाम इसमें कैसे घसीटा जा रहा है. युवक को नियुक्ति दी जा चुकी है. वेतन क्यों नहीं मिल रहा है, वह मेरे हाथ में नहीं है. दूसरी ओर सेवा सहकारी समिति के CEO एनके कश्यप ने कुछ भी कहने से मना कर दिया है.
11 दिन साथ रही फिर 11 साल रही दूर: शुभ मुहूर्त के नाम पर पति के घर नहीं गई पत्नी, अब छग हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001Tags :
संबंधित ख़बरें
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
छत्तीसगढ़ में पहली बार सांप की इतनी बड़ी सर्जरी : अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया
अवैध शराब पकड़ने गई पुलिस टीम से मारपीट : युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन