: CG CM विष्णुदेव साय का डांस VIDEO: मांदर की थाप पर जमकर झूमे मुख्यमंत्री, कहा- अपने अतीत को भूले नहीं है
Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai Dance Video: गृह ग्राम बगिया में हुए शनिवार रात हुए कार्यक्रम में आदिवासी लोक नतर्क आकर्षक वेशभूषा में मांदर की थाप पर थिरक रहे थे। कर्मा नृत्य कर रहे इन कलाकारों ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया तो सीएम खुद को रोक नहीं पाए। वे मंच पर पहुंच गए कलाकारों की तरह नाचने लगे।

छत्तीसगढ़ राज्य में प्रसिद्ध है कर्मा नृत्य
Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai Dance Video: छत्तीसगढ़ में कर्मा नृत्य प्रसिद्ध है। यह आदिवासी समाज का प्रमुख नृत्य है। भादो मास की एकादशी को उपवास के के बाद करमवृक्ष की शाखा को घर के आंगन या चौगान में रोपित किया जाता है। फिर नई फसल होने पर कुल देवता को अर्पित करने के बाद ही उपभोग किया जाता है।
स्वास्थ्य सुविधा दिलाने प्रयासरत है सरकार
Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai Dance Video: इस दौरान एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबों की सेवा से सुखद अनुभूति होती है। हम सभी को स्वास्थ्य सुविधा दिलाने प्रयासरत रहेंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि जशपुर जिले के एक ट्रक ड्राइवर को पेट में ट्यूमर हो गया। उसका एम्स दिल्ली में इलाज कराया हैं।

अतीत को संजोए रखा है
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि वे अपने अतीत को भूले नहीं है। पक्का मकान होने पर पुराने मकान को तोड़ा नहीं है। उसे संजो कर रखा है। उन्होंने कहा कि पारिवारिक जिम्मेदारी के कारण खेल नहीं पाया, लेकिन हॉकी, फुटबॉल खेला। उन्होंने कहा कि जशपुर में निशानेबाजी को प्राथमिकता दी जाएगी।
खेती में दिलचस्पी
Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai Dance Video: मुख्यमंत्री साय ने कहा कि उनकी खेती में काफी दिलचस्पी है। इस बार हमने समर्थन मूल्य पर 144 लाख मीट्रिक टन धान की ऐतिहासिक खरीदी की है। किसानों को धान के मूल्य की अंतर राशि 917 रुपए प्रति क्विंटल के मान से जल्द दी जाएगी। खेती-किसानी को बेहतर बनाने के लिए सिंचाई के साधनों का भरपूर उपयोग किया जाएगा।
आदिवासियों के आर्थिक स्थिति बढ़ाने के प्रयास
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वनोपज का आदिवासी भाइयों को कैसे लाभ मिले इसके लिए भी उनकी आर्थिक स्थिति बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे है। सरकार बनने के एक महीने में ही CGPSC में भर्ती के शिकायत के मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है। हमारी सरकार ने मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़ाई है।
Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai Dance Video: मुख्यमंत्री 22 जनवरी को अयोध्या में श्री रामलला प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अवसर पर पूरा छत्तीसगढ़ राममय हो गया था। इस ऐतिहासिक अवसर पर वे खुद शिवरीनारायण जाकर कार्यक्रम से ऑनलाइन शामिल हुआ।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPSTags :
संबंधित ख़बरें
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
महिला की जलती चिता पर तंत्र-मंत्र : अघोरी बाबा ने सिर और हड्डियां किए गायब, परिजनों ने लात-घूंसों से पीटा; बाल पकड़े, जमीन पर घसीटा
गरियाबंद में कटोरा लेकर सड़क पर उतरे सरपंच : मनरेगा के 30 करोड़ समेत पंचायतों का भुगतान 8 महीने से अटका, तिरंगा चौक पर प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी
राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी
Cyclone Arnab Latest Update : 15 राज्यों में बारिश, MP-राजस्थान में गिरा तापमान; दिल्ली-NCR में भी बदला मौसम
भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन