: Chhattisgarh Budget 2024 LIVE: छत्तीसगढ़ की साय सरकार का पहला बजट, वित्तमंत्री OP चौधरी कर रहे पेश, जानिए 'ढोकरा शिल्प' ब्रीफकेस की कहानी ?
Chhattisgarh Budget 2024 Today LIVE Update: वित्त मंत्री ओपी चौधरी जिस ब्रीफकेस में बजट लेकर पहुंचे हैं, उसमें छत्तीसगढ़ की आदिम जनजातीय कला की पहचान 'ढोकरा शिल्प' की झलक दिख रही है. इस पर भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र भी बने हैं। इसके माध्यम से विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना की गई है।
राज्य का बजट 6 बिन्दुओं का होता है
Chhattisgarh Budget 2024 Today LIVE Update: ब्रीफकेस पर अमृतकाल फाउंडेशन का बजट लिखा हुआ है। इससे पता चलता है कि राज्य की जनता को केंद्र की सभी योजनाओं का लाभ मिलता रहेगा. इसके अलावा, ब्रीफकेस के पीछे ग्रेट सीजी लिखा हुआ है, जिसका मतलब गारंटी, सुधार, आर्थिक विकास, उपलब्धि, प्रौद्योगिकी, सुविधाएं और सुशासन है।
विकसित भारत में छत्तीसगढ़ का महत्वपूर्ण योगदान
Chhattisgarh Budget 2024 Today LIVE Update: ब्रीफकेस में प्रदर्शित तस्वीरों के माध्यम से बताया गया है कि विकसित भारत के निर्माण में छत्तीसगढ़ राज्य का योगदान काफी महत्वपूर्ण साबित होगा। छत्तीसगढ़ सरकार का लोगो, जिस पर धान की बाली बनी है, यह दर्शाता है कि यह किसान हितैषी सरकार है और किसानों के हित को सदैव प्राथमिकता पर रखेगी।
छत्तीसगढ़ को स्वर्णिम राज्य के रूप में स्थापित करेंगे
इस ब्रीफकेस में छत्तीसगढ़ का नक्शा सुनहरे रूप में दर्शाया गया है, जो दर्शाता है कि सरकार सुशासन के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के युवाओं, महिलाओं और किसानों की आय बढ़ाने के लक्ष्य के साथ काम करेगी। छत्तीसगढ़ राज्य को देश में स्वर्णिम राज्य के रूप में स्थापित करेंगे।
बजट में मोदी की गारंटी !
Chhattisgarh Budget 2024 Today LIVE Update: साय सरकार अपने पहले बजट के जरिए यह बताना चाहती है कि यह सरकार मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के सिद्धांत पर चलते हुए छत्तीसगढ़ की जनता के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
https://mpcgtimes.com/chhattisgarh-budget-history/
इस बार भी पेपर लेस बजट
Chhattisgarh Budget 2024 Today LIVE Update: छत्तीसगढ़ में इस बार भी पेपर लेस और डिजिटल बजट पेश किया जाएगा. इससे पहले भूपेश सरकार ई-बजट पेश कर चुकी है. भूपेश बघेल ने गोबर की ब्रीफकेस से बजट पेश किया था. ऐसा करने वाला छत्तीसगढ़ पहला राज्य था। इस ब्रीफकेस पर संस्कृत में 'गोमय वसते लक्ष्मी' लिखा हुआ था, जिसका मतलब है कि गाय के गोबर में देवी लक्ष्मी का वास है।
देश में पहली बार गोबर की ब्रीफकेस में बजट लाया गया
Chhattisgarh Budget 2024 Today LIVE Update: देश में यह पहली बार है कि किसी मुख्यमंत्री ने बजट लाने के लिए गाय के गोबर से बने ब्रीफकेस का इस्तेमाल किया है. आमतौर पर इससे पहले विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री बजट की कॉपी लाने के लिए चमड़े या जूट से बने ब्रीफकेस का इस्तेमाल करते रहे हैं. यह ब्रीफकेस रायपुर गोकुल धाम गौठान में कार्यरत महिला स्व-सहायता समूह 'एक पहल' की महिलाओं द्वारा तैयार किया गया है।
देखिए बजट का लाइव VIDEO
https://www.youtube.com/watch?v=Rnca7oFVEOI
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
Stock Market Crash History : 2026 में 80 लाख करोड़ स्वाहा, अकेले मार्च ने निगले 51 लाख करोड़; बाजार में कब-कब मची ऐसी तबाही?
चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन