: वृद्धावस्था पेंशन के लिए भाजपा का प्रदर्शन: सिर पर ज्ञापन की पोटली लेकर निकले कार्यकर्ता, कहा- वादे पूरे करो
वृद्धावस्था पेंशन को लेकर भाजपा का प्रदर्शन। - फोटो : संवाद
विस्तार
छत्तीसगढ़ में भाजपा अब वृद्धावस्था और विधवा पेंशन की मांग को लेकर सड़क पर उतर आई है। राजनांदगांव में मंगलवार को पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ ने पेंशन योजना का लाभ देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता रैली निकाल सिर पर ज्ञापन की पोटली लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं की मांग है कि कांग्रेस ने घोषणापत्र में जो वादा किया था, उसके हितग्राहियों को लाभ दिया जाए। इस दौरान कार्यकर्ताओं के साथ ही बड़ी संख्या में निराश्रित पेंशनधारी भी शामिल रहे।
शहर के महावीर चौक पर भाजपा ने पहले धरना-प्रदर्शन किया। पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है। चुनाव के पूर्व कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में पेंशन योजना के अंतर्गत 60 से अधिक आयु के नागरिकों को एक हजार रुपये प्रति माह,75 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को 15 सौ रुपये और सर्व विधवा पेंशन योजना के अंतर्गत विधवा महिलाओं को एक हजार रुपए प्रति माह पेंशन देने का वादा किया था। बावजूद अभी तक यह वादा पूरा नहीं हुआ है।
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नीलू शर्मा ने कहा कि, पेंशन धारियों को योजना का लाभ देने की मांग को लेकर आज यह धरना प्रदर्शन किया गया। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार को करीब चार साल से अधिक हो गए हैं, लेकिन वादे पूरे नहीं हुए हैं। पेंशन योजना का लाभ पेंशन धारियों को नहीं मिल पाया है। जिसको लेकर आज यह धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया है। सरकार जल्द से जल्द पेंशन योजना का लाभ पेंशन धारियों को दे। विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। भाजपा अब लगातार विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर रही है।
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
महिला की जलती चिता पर तंत्र-मंत्र : अघोरी बाबा ने सिर और हड्डियां किए गायब, परिजनों ने लात-घूंसों से पीटा; बाल पकड़े, जमीन पर घसीटा
गरियाबंद में कटोरा लेकर सड़क पर उतरे सरपंच : मनरेगा के 30 करोड़ समेत पंचायतों का भुगतान 8 महीने से अटका, तिरंगा चौक पर प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी
राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी
Cyclone Arnab Latest Update : 15 राज्यों में बारिश, MP-राजस्थान में गिरा तापमान; दिल्ली-NCR में भी बदला मौसम
भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन