: कार से 2 लोगों को रौंदने का LIVE VIDEO: 10 फीट हवा में उछलकर नीचे गिरे, बाल-बाल बची महिलाएं-बच्चे
अब पढ़िए वीडियो में क्या है?
बिलासपुर में हुई हिट एंड रन की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि एक सफेद रंग की कार तेज रफ्तार से आ रही है। सामने 2 युवक चल रहे हैं, जिन्हें कार कुचल रही है। दोनों युवक हवा में उछलते नजर आ रहे हैं।
इस दौरान कार दोनों युवकों को कुचलते हुए तेज रफ्तार से निकल जाती है। वहीं, पास से चल रही 2 महिलाओं और एक बच्ची ने बमुश्किल अपनी जान बचाई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया।
कार चालक के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवकों को गंभीर चोटें नहीं आई हैं। उन्हें उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी फरार है। पुलिस टीम आरोपी की तलाश कर रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
दूसरी घटना- स्कॉर्पियो से कुचलकर बच्ची की मौत
दूसरी घटना कोरिया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र की है। बुधवार की रात प्रेमबाग के बाबू कॉलोनी में हिमांशी अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी स्कॉर्पियो कार में ड्राइविंग सीख रहे आयुष पैकरा (23) ने उसे कार से रौंद दिया।
मामा के घर आई थी बच्ची
मिली जानकारी के अनुसार मृतक बच्ची का नाम हिमांशी है। वह अपने मामा के घर आई थी। इस दौरान अनियंत्रित कार ने एक घर की दीवार और गेट भी तोड़ दिया। दुर्घटना से जुड़े 2 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। साथ ही स्कॉर्पियो (CG 16 CQ 2859) को भी जब्त कर लिया गया है।
ये 2 आरोपी हिरासत में हैं
स्कॉर्पियो चला रहा आयुष पैकरा (23) प्रेमबाग, बैकुंठपुर का रहने वाला है।
कार में उसके बगल में संत कुमार (19) बैठा था।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
महिला की जलती चिता पर तंत्र-मंत्र : अघोरी बाबा ने सिर और हड्डियां किए गायब, परिजनों ने लात-घूंसों से पीटा; बाल पकड़े, जमीन पर घसीटा
गरियाबंद में कटोरा लेकर सड़क पर उतरे सरपंच : मनरेगा के 30 करोड़ समेत पंचायतों का भुगतान 8 महीने से अटका, तिरंगा चौक पर प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी
राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी
Cyclone Arnab Latest Update : 15 राज्यों में बारिश, MP-राजस्थान में गिरा तापमान; दिल्ली-NCR में भी बदला मौसम
भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन