: नशे में धुत कार ड्राइवर ने एक्टिवा को टक्कर मारी: 1KM तक घसीटा, गुस्साए लोगों ने कर दी पिटाई
करीब 1KM तक एक्टिवा को घसीटा
बता दें कि, देर रात करीब 2 बजे नेहरू चौक में एक सफेद रंग की कार में सवार दो युवक जा रहे थे, तभी अशोक नगर के सरकंडा निवासी दो युवक अपनी स्कूटी से घर जा रहे थे. उसी दौरान नशे में धुत कार चालक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. जिससे दोनों युवक सड़क पर गिर गए और उनकी एक्टिवा कार में फंस गई. इसके बाद कार सवार युवक यहीं नहीं रुके बल्कि कार के साथ स्कूटी को भी घसीटते हुए ले गए।
आज से 3 दिन छत्तीसगढ़ में रहेंगे अमित शाह: केंद्रीय गृहमंत्री नक्सलवाद के खात्मे पर बनाएंगे रणनीति, जानिए पूरा शेड्यूल
आक्रोशित लोगों ने कार चालक की पिटाई कर दी
कार चालक स्कूटी को करीब 1 किलोमीटर तक घसीटता हुआ ले गया। वहां मौजूद युवकों ने कार का पीछा कर उसे रोक लिया। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने कार चालक और दोनों युवकों की पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह भीड़ को संभाला।
पुलिस हिरासत में आरोपी
कार चालक की पहचान घुरु निवासी महेश कुमार कश्यप और उसके साथी अजय कुमार मानिकपुरी के रूप में हुई है। घटना वाले दिन दोनों पूरी तरह नशे में थे। हादसे के बाद आरोपी एक्टिवा वाहन को कार में फंसाकर नेहरू चौक से इंदिरा सेतु होते हुए पुराने सरकंडा पुल की ओर भाग रहे थे। तभी लोगों ने आगे आकर उन्हें रोका और उनकी पिटाई कर दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
महिला की जलती चिता पर तंत्र-मंत्र : अघोरी बाबा ने सिर और हड्डियां किए गायब, परिजनों ने लात-घूंसों से पीटा; बाल पकड़े, जमीन पर घसीटा
गरियाबंद में कटोरा लेकर सड़क पर उतरे सरपंच : मनरेगा के 30 करोड़ समेत पंचायतों का भुगतान 8 महीने से अटका, तिरंगा चौक पर प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी
राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी
Cyclone Arnab Latest Update : 15 राज्यों में बारिश, MP-राजस्थान में गिरा तापमान; दिल्ली-NCR में भी बदला मौसम
भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन