: छत्तीसगढ़: कैंप और रोड के विरोध में ग्रामीणों ने 48 जगह से काट दी सड़क, पुलिस ने नक्सलियों पर लगाया यह आरोप
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण को लेकर कई बार सरकार को ज्ञापन सौंपा गया कि अंदरूनी इलाकों में सड़कों का निर्माण ना किया जाए. बावजूद इसके सरकार लगातार अंदरूनी इलाकों में सड़क बनाकर कैंप स्थापित करने का काम जोरों शोरों कर रही है. जिसके विरोध में ग्रामीणों ने कई बार रैली और धरना के माध्यम से प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा था.
जिसके बाद अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया था कि वे इस बात पर विचार करेंगे. लेकिन अब तक अधिकारियों ने कोई इस बात पर कोई अमल नहीं किया. ग्रामीणों ने सड़क काटकर फोटो और पत्र मीडिया को भी भेजा है. ग्रामीणों का कहना है अगर सड़क उन इलाकों तक बनेगी, तो पुलिस उन तक पहुंचेगी.
उनका कहना है कि पुलिस पहुंचकर उनसे मारपीट करती है. बेवजह घर से पकड़ कर फर्जी प्रकरण बनाकर न्यायालय पेश कर नक्सली बताती है. यही कारण है कि ग्रामीणों ने सड़क काटकर सड़क निर्माण का विरोध जताया है.
छत्तीसगढ़: इस फैक्ट्री में गिरा सेलो टैंक, एक मजदूर की मौत, 4 कर्मचारी गंभीर रूप से जख्मी
एडिशनल एसपी पंकज शुक्ला का कहना है कि जहां सड़क का निर्माण किया गया, वहां नक्सलियों ने सड़क को काट दिया है. नक्सलियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर सड़क काटा है. इसकी जिम्मेदारी ग्रामीणों को लेने को कहा है. जिस कारण ग्रामीण ऐसा कर रहे हैं. बाकी यह कारतूत नक्सलियों की है. जबकि सुरक्षा बल के जवानों द्वारा ग्रामीणों की सुविधा के लिए सड़क का निर्माण किया गया है.
Tags :
संबंधित ख़बरें
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
महिला की जलती चिता पर तंत्र-मंत्र : अघोरी बाबा ने सिर और हड्डियां किए गायब, परिजनों ने लात-घूंसों से पीटा; बाल पकड़े, जमीन पर घसीटा
गरियाबंद में कटोरा लेकर सड़क पर उतरे सरपंच : मनरेगा के 30 करोड़ समेत पंचायतों का भुगतान 8 महीने से अटका, तिरंगा चौक पर प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी
राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी
Cyclone Arnab Latest Update : 15 राज्यों में बारिश, MP-राजस्थान में गिरा तापमान; दिल्ली-NCR में भी बदला मौसम
भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन