: भाइयों ने पड़ोसी को पीट-पीटकर मार डाला: ढाई हजार रुपये को लेकर था विवाद; स्टेशन से पकड़े गए दोनों आरोपी
पुलिस गिरफ्त में आरोपी भाई। - फोटो : संवाद
विस्तार
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में दो भाइयों ने अपने पड़ोसी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद वहां से भागने की फिराक में थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों परिवारों के लिए महज ढाई हजार रुपये को लेकर विवाद चल रहा था। इसी के चलते आरोपियों ने युवक की जान ले ली। मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, शांतिनगर के अंबेडकर आवास में रहने वाले मुकेश लांजेवार (26) ने कुछ दिनों पहले पड़ोस में रहने वाले शिव श्याम कुंवर को 2500 रुपये दिए थे। जिसे शिव वापस नहीं कर रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के परिवारों के बीच कई बार विवाद हो चुका था। सोमवार को फिर से मुकेश और शिव के बीच में विवाद होने लगा। इसी दौरान शिव का भाई सतीश भी मौके पर पहुंच गया।
इसके बाद विवाद और बढ़ता चला गया। आरोप है कि शिव और सतीश ने मिलकर मुकेश को पीटना शुरू कर दिया। दोनों ने मुकेश को इतना मारा कि वह बुरी तरह से घायल गया। इसके बाद आरोपी शिव और सतीश वहां से भाग निकले। घटना के बाद मुकेश अपने घर चला गया और सो गया। शाम तक सोकर नहीं उठा तो परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
गरियाबंद में कटोरा लेकर सड़क पर उतरे सरपंच : मनरेगा के 30 करोड़ समेत पंचायतों का भुगतान 8 महीने से अटका, तिरंगा चौक पर प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी
राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी
Cyclone Arnab Latest Update : 15 राज्यों में बारिश, MP-राजस्थान में गिरा तापमान; दिल्ली-NCR में भी बदला मौसम
भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR
चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन