Exam Preparation Tips: देश में हर साल लाखों उम्मीदवार विभिन्न बोर्ड परीक्षाओं, शीर्ष शिक्षण संस्थानों में दाखिलों के लिए प्रवेश परीक्षाओं, सरकारी नौकरियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होते हैं। ऐसे में परीक्षाओं की उचित तैयारी बेहद जरूरी है। परीक्षा की तैयारी करने के लिए कुछ आसान टिप्स अपनाकर प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर सकते हैं। अभ्यर्थी इन पांच आसान सुझावों का पालन कर प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। आइए जानें-
: Exam Preparation Tips: कम समय में परीक्षा की अच्छी तैयारी के पांच अहम मंत्र, करिअर में जरूर मिलेगी सफलता
Exam tips टाइम-टेबल बनाएं
सबसे पहले हमें एक अच्छी प्लानिंग और टाइम-टेबल बनाने की जरूरत है। टाइम-टेबल हमेशा अपने पढ़ाई के सिलेबस और खाने-पीने के रूटीन के मुताबिक ही बनाना चाहिए। टाइम-टेबल को हमेशा आसान बनाएं ताकि आप इसे आसानी से हैंडल कर सकें। लेकिन दिनचर्या क्रम का नियमित अनुसरण करना और उसे कंटिन्यू करना बेहद जरूरी है।
Exam tips छोटे-छोटे नोट्स बनाएं
परीक्षा की तैयारी के लिए छात्र सभी किताबें खरीद लेते हैं। ऐसे में कंफ्यूजन होता है कि कौन सा सब्जेक्ट पहले चुनें। उसके लिए सबसे पहले जो विषय ज्यादा कठिन लगता है उसकी किताब लें और उसके छोटे-छोटे नोट्स तैयार करें। परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की पढ़ने को लेकर हड़बड़ी न करें और शांत मन से रिवाइज्ड करें।
Exam tips जीवन में अनुशासित रहें
पढ़ाई की आदत डालें और अनुशासन के साथ टाइम-टेबल के अनुसार पढ़ाई करें। पढ़ाई को बोझ न बनाएं। इसलिए पढ़ाई को हंसी-मजाक के साथ करें। छात्र 50 मिनट पढ़ने के बाद 10 मिनट का ब्रेक ले सकते हैं और 25 मिनट पढ़ने के बाद पांच मिनट का ब्रेक लेते हैं।
Exam tips सोशल मीडिया और गेम्स की लत से बचें
सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर और ऑनलाइन गेमिंग आदि जैसे टाइम खपाने वाले प्रलोभनों से दूर रहें। जो छात्रों के लिए भ्रमित करने वाला हो सकता है। बेड पर पढ़ने की बजाय टेबल कुर्सी पर बैठकर पढ़ाई करें। आप पुस्तकालय में भी अध्ययन कर सकते हैं। इससे आपका ध्यान पढ़ाई पर बना रहेगा।
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
महिला की जलती चिता पर तंत्र-मंत्र : अघोरी बाबा ने सिर और हड्डियां किए गायब, परिजनों ने लात-घूंसों से पीटा; बाल पकड़े, जमीन पर घसीटा
अनूपपुर गांजा जब्ती मामले में SP का बड़ा एक्शन : कोतवाली TI उमेश उपाध्याय लाइन अटैच; प्रवीण साहू को मिली जिम्मेदारी, जांच जारी
गरियाबंद में कटोरा लेकर सड़क पर उतरे सरपंच : मनरेगा के 30 करोड़ समेत पंचायतों का भुगतान 8 महीने से अटका, तिरंगा चौक पर प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी
शहडोल में पुलिसकर्मियों पर वकील को लाठियों से पीटने का आरोप : दुर्गा पंडाल से लौट रहे थे अधिवक्ता, खून से लथपथ तस्वीरें आईं सामने, वर्दी पर भी लगे धब्बे, हंगामा
शहडोल में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत : तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवारों को रौंदा, 1 ने मौके पर तो दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन