: Balodabazar-Bhatapara: रसोई गैस सिलेंडर में ब्लास्ट, पिता और मासूम झुलसा, मची चीख-पुकार
घर में सिलेंडर में ब्लास्ट - फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के भाटापारा में एक घर में गैस सिलेंडर फटने से हड़कंप मच गया। सिलेंडर ब्लास्ट के बाद आग लग गई। आग की चपेट में आने से 10 साल का बच्चा और उसका पिता झुलस गया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाया।जानकारी के अनुसार, भाटापारा के शक्ति वार्ड में एक घर में आग लगने के बाद गैस सिलेंडर फट गया। इससे अफरा तफरी मच गई। ब्लास्ट की चपेट में आने से दस साल का बालक और पिता आ गए। पड़ोसियों और नगर पालिका की टीम आग पर काबू पा लिया है। बच्चे और पिता को इलाज के लिए सिविल हॉस्पिटल भाटापारा लाया गया है।
भाटापारा शहर थाना प्रभारी अरूण साहू ने बताया कि सुबह नौ बजे सूचना मिली कि शक्ति वार्ड के राजा मसीह के घर में आग लगी है। तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तब तक पड़ोसियों और नगर पालिका टीम आग बुझाने में जुटी थी। आग से झुलसे बच्चे और पिता को इलाज के हॉस्पिटल लाया गया है।
घर में लगी आग के बाद सिलेंडर फटा है। आग लगने की वजह का खुलासा नहीं हुआ है। घटना के वक्त सभी सदस्य घर में मौजूद थे। पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
महिला की जलती चिता पर तंत्र-मंत्र : अघोरी बाबा ने सिर और हड्डियां किए गायब, परिजनों ने लात-घूंसों से पीटा; बाल पकड़े, जमीन पर घसीटा
गरियाबंद में कटोरा लेकर सड़क पर उतरे सरपंच : मनरेगा के 30 करोड़ समेत पंचायतों का भुगतान 8 महीने से अटका, तिरंगा चौक पर प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी
राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी
Cyclone Arnab Latest Update : 15 राज्यों में बारिश, MP-राजस्थान में गिरा तापमान; दिल्ली-NCR में भी बदला मौसम
भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन