Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation

: 'अनूपपुर में हम कब तक बूढ़े बैल को जोतेगे': मंत्री बिसाहूलाल का BJP कार्यकर्ताओं ने किया विरोध, कहा- 80 साल के बुजुर्ग को क्यों बनाया प्रत्याशी ?

MP CG Times / Fri, Oct 20, 2023

अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर विधानसभा सीट से बीजेपी ने मंत्री बिसाहूलाल को प्रत्याशी बनाया है। अब बिसाहूलाल को विरोध होने लगा है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मंत्री बिसाहू लाल सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं को परेशान किया और उनकी अनदेखी की। हम कब तक बूढ़े बैल को जोतेगे। बीजेपी जिलाध्यक्ष रामदासपुरी ने कार्यकर्ताओं को समझाइश दी। कार्यकर्ताओं की सहमति के बिना लिया गया फैसला अनूपपुर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी के चयन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश संगठन ने भाजपा कार्यकर्ताओं की सहमति के बिना ही अनूपपुर विधानसभा के लिए प्रत्याशी का चयन कर लिया, जो गलत है। भाजपा सरकार बनाने के लिए बिसाहूलाल का समर्थन मिला। इन उपचुनावों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भारी बहुमत से विजयश्री हासिल की और पार्टी ने बिसाहूलाल को मंत्री पद से नवाजा। बिसाहूलाल अपने साढ़े तीन साल के कार्यकाल के दौरान कांग्रेस से आए कार्यकर्ताओं के लिए तो परिचित थे, लेकिन भाजपा के मूल कार्यकर्ताओं के लिए वे पूरी तरह से अनजान थे। पहचानने की कोशिश नहीं की, लगातार नजरअंदाज किया गया। कार्यकर्ताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया बिसाहूलाल ने भाजपा के मूल कार्यकर्ताओं को भी संगठन में जगह नहीं दी। यहां भी कार्यकर्ताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। बिसाहूलाल आज भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए ही काम करते हैं और अपने मूल भाजपा कार्यकर्ताओं की नहीं सुनते। मंत्री और पीए पर उत्पीड़न का आरोप भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि मंत्री और भाजपा प्रत्याशी अनूपपुर विधानसभा बिसाहूलाल के पीए महेश साहू आए दिन भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस प्रशासन में एफआईआर दर्ज कराने का दबाव बनाते हैं। जब कांग्रेस के विधायक मंत्री थे तो हमारे कई छोटे भाजपा कार्यकर्ताओं पर भी एफआईआर दर्ज की गई है। हम कब तक बूढ़े बैल को जोतेंगे? बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बताया कि उम्मीदवार बनाने से पहले बीजेपी प्रदेश संगठन ने यह नियम लाया था कि 70 साल से अधिक उम्र के व्यक्ति को चुनाव नहीं लड़ने दिया जाएगा। तो फिर 80 साल के बुजुर्ग को अनूपपुर विधानसभा से उम्मीदवार क्यों बनाया गया ? क्या यह नियम बिसाहूलाल जी पर लागू नहीं होता? भारतीय जनता पार्टी ने बिसाहूलाल को मंत्री पद से नवाजा और उन्हें उम्मीदवार बनाना उचित नहीं था। हम कब तक बूढ़े बैल को जोतेंगे? मूल विचारधारा को नजरअंदाज कर दिया अपना विरोध जताने बीजेपी कार्यालय अनूपपुर पहुंचे बीजेपी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के नाम पत्र सौंपा है। इसमें कहा गया कि मूल भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमारे भाजपा प्रदेश संगठन से अनूपपुर विधानसभा से टिकट की मांग की। जैसे पूर्व विधायक रामलाल रौतेल जो कोल समुदाय से आते हैं, जबकि कोल आदिवासी समुदाय मध्य प्रदेश की कई विधानसभाओं में बड़ी संख्या में निवास करता है। इसी तरह अनूपपुर विधानसभा में भी कोल समाज के मतदाताओं की संख्या 18 से 20 हजार है। संगठन ने उन्हें उम्मीदवार बनाना उचित नहीं समझा, फिर भी यदि प्रदेश संगठन अपने तीन पदाधिकारियों भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी और अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमोल सिंह परस्ते के नाम पर विचार करता तो हम भाजपा कार्यकर्ता काम करने के लिए तैयार रहते। Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन