Logo
Breaking News Exclusive
नर्मदा नदी से जुड़ी 21 हजार हेक्टेयर जमीन डूबी, 192 गांव उजड़े; सरदार सरोवर डील की इनसाइड स्टोरी गृहमंत्री की कुर्सी, इंटरनल सर्वे और IAS कनेक्शन; पढ़िए अंदरखाने की इनसाइड स्टोरी 116 स्कूलों से टॉयलेट गायब, 513 चपरासियों की भर्ती, 4 करोड़ के कर्ज में विभाग, कलेक्टर बोले- जो हो गया, सो हो गया ड्रग पेडलर्स ने पूछताछ में लिया नाम; विवेक तन्खा बोले- बिना सूचना ले गई पुलिस 3 क्विंटल गांजा केस में महीनेभर से था फरार, पीछा कर पुलिस ने कार के साथ दबोचा किराना व्यापारी की चोरी के बाद हत्या; बिखरे सामान के बीच मिला शव, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस सिद्ध बाबा के पास ट्रक से टकराई कार, सड़क पर बिछी लहूलुहान लाशें, तड़प-तड़पकर गई जान निर्मला सीतारमण, हरदीप सिंह होंगे आउट, जानिए किसकी जाएगी कुर्सी, किसे मिलेगा प्रमोशन ? पटवारी से रजिस्ट्री ऑफिस तक कटघरे में, पड़ोसी के आधार से खेल, जानिए कैसे पकड़ाया शातिर ? मॉडल ट्राइबल स्कूल को 12वीं तक बढ़ाने की मांग, 6 दिन से हड़ताल पर अभिभावक नर्मदा नदी से जुड़ी 21 हजार हेक्टेयर जमीन डूबी, 192 गांव उजड़े; सरदार सरोवर डील की इनसाइड स्टोरी गृहमंत्री की कुर्सी, इंटरनल सर्वे और IAS कनेक्शन; पढ़िए अंदरखाने की इनसाइड स्टोरी 116 स्कूलों से टॉयलेट गायब, 513 चपरासियों की भर्ती, 4 करोड़ के कर्ज में विभाग, कलेक्टर बोले- जो हो गया, सो हो गया ड्रग पेडलर्स ने पूछताछ में लिया नाम; विवेक तन्खा बोले- बिना सूचना ले गई पुलिस 3 क्विंटल गांजा केस में महीनेभर से था फरार, पीछा कर पुलिस ने कार के साथ दबोचा किराना व्यापारी की चोरी के बाद हत्या; बिखरे सामान के बीच मिला शव, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस सिद्ध बाबा के पास ट्रक से टकराई कार, सड़क पर बिछी लहूलुहान लाशें, तड़प-तड़पकर गई जान निर्मला सीतारमण, हरदीप सिंह होंगे आउट, जानिए किसकी जाएगी कुर्सी, किसे मिलेगा प्रमोशन ? पटवारी से रजिस्ट्री ऑफिस तक कटघरे में, पड़ोसी के आधार से खेल, जानिए कैसे पकड़ाया शातिर ? मॉडल ट्राइबल स्कूल को 12वीं तक बढ़ाने की मांग, 6 दिन से हड़ताल पर अभिभावक

: Janjgir-Champa: नौकरी के नाम पर ढाई लाख रुपये ठगे; मैकेनिक बोला- एफआईआर की तो धमकी दे रहा भाजपा नेता

News Desk / Fri, Jan 13, 2023


एसपी ऑफिस शिकायत लेकर पहुंचा मैकेनिक।

एसपी ऑफिस शिकायत लेकर पहुंचा मैकेनिक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में पहले तो चपरासी की नौकरी के नाम पर एक मैकेनिक से ढाई लाख रुपये ठग लिए गए। मैकेनिक ने इस धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कराई तो उसपर केस वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। इसके चलते मैकेनिक ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। आरोप लगाया है कि ठगी और धमकी जिसने की है, वह भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का जिलाध्यक्ष है। वहीं एसपी ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। 

कलेक्ट्रेट में बताई अफसरों तक पहुंच
जानकारी के मुताबिक, नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम खैरताल निवासी राजाराम कश्यप गांव में ही गैराज संचालित कर गाड़ियां बनाने का काम करता है। उसने पुलिस को बताया कि भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा का जांजगीर जिलाध्यक्ष आयूब खान उसके ही गांव का रहने वाला है। आयूब अक्सर उसके गैराज में आया करता था। आरोप है कि उसने कलेक्ट्रेट में अफसरों तक पहुंच बता राजाराम की चपरासी की नौकरी लगवाने की बात कही। 

रुपये मांगे तो टालता रहा
राजाराज का कहना है कि, उससे आयूब ने ढाई लाख रुपये मांगे। उसकी बातों में आकर 7 मई 2018 को राजाराम ने आयूब के घर जाकर रुपये दे दिए। आयूब ने आश्वासन दिया कि जल्द ही उसे नियुक्ति पत्र मिल जाएगा, लेकिन तीन माह बीतने के बाद भी कुछ नहीं हुआ। इस पर राजाराम ने आयूब से अपने रुपये वापस मांगे। आरोप है कि आयूब खान उसे टालता रहा। इस पर तंग आकर उसने 12 जनवरी को एफआईआर दर्ज करा दी। 

रिपोर्ट के बाद पुलिस ने पकड़ा, पर छोड़ दिया
राजराम ने एसपी को बताया कि एफआईआर के दिन ही चार पुलिसकर्मी पहुंचे और उन्होंने आयूब को पकड़ लिया था, लेकिन कुछ समय बाद छोड़ दिया। इसके बाद आयूब उसके घर पहुंचा और केस वापस लेने के लिए कहने लगा। मना किया तो गालियां देनी शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी। कहा कि, वह भाजपा का नेता है और पुलिस उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती है। फिलहाल मामले में एसपी ने जांच के निर्देश दिए हैं। 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन