: Raipur: बृजमोहन बोले- छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्यपाल के साथ किया फ्रॉड, हिंदी-अंग्रेजी के अभिभाषण में की जालसाजी
बीेजपी विधायक बृजमोहन अग्रवाल, सीएम भूपेश बघेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
छत्तीसगढ़ की पूर्व राज्यपाल अनुसुईया उइके पर राजनीति के बाद अब नए राज्यपाल को लेकर भी प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। बीते दिनों आरक्षण को लेकर राज्यपाल के खिलाफ कांग्रेस के राजभवन मार्च के बाद अब बीजेपी के वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने राज्यपाल के अभिभाषण को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार को घेरा है। राज्य सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है।छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में चर्चा में बीजेपी के वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर राज्यपाल के अभिभाषण को लेकर जालसाजी का आरोप लगाया है। अग्रवाल ने कहा कि देश के संसदीय इतिहास में ये पहली बार हुआ होगा कि किसी राज्य के राज्यपाल जो विधानसभा में भाषण करते हैं, वह अलग हो और जो सदन में सदस्यों को बांटा जाए वह अलग हो।
'राज्यपाल प्रदेश संवैधानिक प्रमुख'
उन्होंने कहा कि राज्यपाल प्रदेश संवैधानिक प्रमुख हैं। वह विधानसभा के प्रमुख हैं, उनके बिना दस्तखत के कोई नियम कानून लागू नहीं होता। अगर यह सदन के बाहर होता तो फ्रॉड होता 420 का अपराध दर्ज होता। इस सरकार ने राज्यपाल ने जिस भाषण की अनुमति नहीं दी, उसे सदन में बटवा दिया। यह भी चार सौ बीसी ही है। हमने सदन से कॉपी निकाली है। अंग्रेजी में जो राज्यपाल का अभिभाषण लिखा है, वह अलग है और जो हिंदी का बांटा गया वो अलग है।
...तो कोर्ट जाएंगे : बृजमोहन
उन्होंने कहा कि ऐसी सरकार जो राज्यपाल के साथ फ्रॉड कर सकती है, उसे एक मिनट पद पर नहीं रहना चाहिए। इस मामले को लेकर हमने विशेषाधिकार भंग और अवमानना की सूचना दी है। आवश्यकता होगी तो कानूनी सलाह लेकर जो जालसाजी की गई है। राज्यपाल के अभिभाषण मुद्दे पर हम न्यायालय जाएंगे और सरकार पर कानूनी कार्रवाई का अनुरोध करेंगे।
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
गरियाबंद में रेत माफियाओं पर खनिज विभाग मेहरबान : सरकड़ा में रात के अंधेरे में भूमिपूजन कर शुरू किया खनन, फिंगेश्वर और पैरी नदी में पोकलेन से भरे जा रहे हाईवा
6 पिल्लों को 6 नाबालिगों ने जिंदा जलाया : कुत्ते के पिल्लों को पीट-पीटकर बोरी में भरा, फिर पेट्रोल डालकर लगाई आग, CCTV से खुलासा, माता-पिता थाने तलब
Mahadev Betting App Case : CBI की 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर रेड, भोपाल-इंदौर में भी छापेमारी; लाइव चल रहे सट्टा पैनल बंद कराए
गरियाबंद में 97 कंप्यूटर ऑपरेटरों का तबादला : 180 किमी दूर लगाई ड्यूटी; कल चक्काजाम करेंगे कर्मचारी, परिवार और बच्चों के साथ आंदोलन
21 क्विंटल की शर्त खत्म, किसानों को पूरी मदद ? : छत्तीसगढ़ में धान कम बेचा, फिर भी प्रति एकड़ मिलेंगे पूरे पैसे; जानिए क्या है किसानों के लिए पूरी स्कीम ?
गरियाबंद में कौन चाह रहा कत्ल करना ? : जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप को इंस्टाग्राम पर जान से मारने की धमकी, घर की रेकी का भी
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन