: फिर लौटेंगे कमलनाथ! उपचुनाव के लिए बीजेपी-कांग्रेस ने कसी कमर, मैदान में शिवराज, PCC चीफ अब भी बाहर
भोपाल। मध्यप्रदेश की तीन विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को जीतने के लिए बीजेपी-कांग्रेस मैदान में आ गई है. बीजेपी की तरफ से सीएम शिवराज सिंह कमान संभाल रहे हैं, जबकि कांग्रेस के सेनापति कमलनाथ अभी प्रदेश से बाहर बताए जा रहे हैं. करीब एक पखवाड़े के ब्रेक के बाद पीसीसी चीफ कमलनाथ भोपाल लौटने वाले हैं. इस दौरान वे उपचुनाव की तैयारियों की रिव्यू मीटिंग लेंगे. साथ ही सर्वे में सामने आए नामों को लेकर उम्मीदवारों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें: PMGSY घोटाला: सरपंच-सचिव ने की नाली के पैसों में हाथ साफ, 15 साल पहले बनी नाली के नाम पर उठा लिये 30 लाखकेंद्रीय चुनाव आयोग ने भले ही मध्यप्रदेश में होने वाले उपचुनाव के लिए तारीखों को एलान नहीं किया है, लेकिन दमोह उपचुनाव जीतने के बाद कांग्रेस पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरने की तैयारी में है. उपचुनाव वाली सीटों पर बूथ, मंडल, सेक्टर और ब्लॉक कमेटियों को रणनीति तय करने की जिम्मेदारी दी गई है, हर बूथ पर दूसरे मोर्चों के पदाधिकारियों की तैनाती भी सुनिश्चित की जा रही है. महंगाई, पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और बिजली कटौती को भी कांग्रेस भुनाने की तैयारी में है.
सभी प्रभारियों की बैठक जल्द लेंगे कमलनाथ
कांग्रेस प्रवक्ता अजय सिंह यादव का कहना है कि कांग्रेस उपचुनाव के लिए पूरी मुस्तैदी के साथ तैयार है, सभी जगह कांग्रेस प्रभारी नियुक्त कर दिए गए हैं और सर्वे का काम भी लगभग पूरा हो चुका है. युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस और एनएसयूआई के प्रभारी भी नियुक्त कर दिये गए हैं. पीसीसी चीफ कमलनाथ जल्द ही भोपाल में सभी प्रभारियों की बैठक लेंगे और आगे की रणनीति बनाएंगे. कांग्रेस पूरी तरह निश्चिंत है कि प्रदेश की जनता के आशीर्वाद के साथ उपचुनाव में सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी.
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के अनुसार मप्र में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों ने हर विधानसभा क्षेत्र में अपनी चार-चार मीटिंग्स कर ली है और माइक्रो लेवल पर काम चल रहा है. वर्मा ने बताया कि दमोह पैटर्न पर चुनाव लड़ा जाना है, जिससे सभी जगहों पर कांग्रेसी प्रत्याशी जीत हासिल कर सकें.
मप्र में इनके निधन से रिक्त हुई हैं सीटें
खंडवा लोकसभा सीट सांसद नंदकुमार सिंह चौहान के निधन की वजह से रिक्त है, जबकि छतरपुर जिले के पृथ्वीपुर विधायक बृजेंद्र सिंह राठौर, सतना जिले के रैगांव विधायक जुगल किशोरी बागरी और अलीराजपुर जिले के जोबट विधायक कलावती भूरिया के निधन से रिक्त हुई है. इनमें खंडवा लोकसभा सीट भाजपा के पास थी, जबकि तीन विधानसभा सीट में पृथ्वीपुर और जोबट कांग्रेस के कब्जे में थी और रैगांव सीट भाजपा के पास थी.
read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें मनोरंजन की खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिकTags :
संबंधित ख़बरें
शहडोल में जमीन विवाद में देवर की घिनौनी हरकत : आंगन में काम कर रही भाभी के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर किए वायरल; दीवार की आड़ से की थी रिकॉर्डिंग
MP में SDO के पास मिली 7.60 करोड़ की संपत्ति : 2.52 किलो सोना, ₹26 लाख कैश और 3 करोड़ के रिसॉर्ट-विला, आय से 560% अधिक संपत्ति का खुलासा
6 पिल्लों को 6 नाबालिगों ने जिंदा जलाया : कुत्ते के पिल्लों को पीट-पीटकर बोरी में भरा, फिर पेट्रोल डालकर लगाई आग, CCTV से खुलासा, माता-पिता थाने तलब
अनूपपुर में बेरहम बाप ने बेटी को जहर देकर मार डाला : 3 साल की मासूम बोली- 'पापा ने दवाई पिलाई है', पुलिस केस के डर से आरोपी ने भी पिया कीटनाशक
शहडोल में कारोबारी के घर में 5 लाख की चोरी : दीवार में छेद कर अंदर घुसे, बच्चों की शादी के लिए रखे सोना-चांदी और कैश ले उड़े चोर
क्या AI इंसानों को गुलाम बना सकता है ? : अगले 3 साल में AI इंसानों को मिटा सकता है; Geoffrey Hinton की भविष्यवाणी से दहशत !
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन