: गरियाबंद में खूनी नेशनल हाइवे: सड़क किनारे मिली बाइक सवार की लाश, जानिए पुलिस और परिजनों को क्या है शक ?
गिरीश जगत, गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। युवक सड़क किनारे औंधे मुंह पड़ा हुआ था। रातभर वैसे पड़े रहने से उसकी जान चली गई। यह मामला गरियाबंद सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।
दरअसल, राहगीरों ने नेशनल हाईवे 130 सी पर एक बाइक सवार को सड़क किनारे पड़े देखा।लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी, जिसके बाद रविवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक युवक की जान जा चुकी थी। मृतक की पहचान जैतपुरी निवासी संजय विश्वकर्मा के रूप में की गई है। हादसे में क्रेन ऑपरेटर की मौत सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गये। परिजनों ने बताया कि युवक क्रेन ऑपरेटर था, जो काम खत्म होने के बाद अक्सर रात में गरियाबंद से बाइक से घर के लिए निकलता था।
साइड देने के दौरान हादसा की आशंका
आशंका जताई जा रही है कि सामने से आ रहे किसी बड़े वाहन से टकराने या साइड देने के दौरान हादसा हुआ है। हल्के ऊपरी डिपर के कारण बाइक सड़क से उतरकर पेड़ से टकरा गई होगी। रात में इसकी जानकारी किसी को नहीं हो सकी।
बाइक में फंसा रहा युवक
बताया जा रहा है कि युवक बाइक में फंसा रह गया, जिससे उसकी मौत हो गई होगी। फिलहाल, कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
महिला की जलती चिता पर तंत्र-मंत्र : अघोरी बाबा ने सिर और हड्डियां किए गायब, परिजनों ने लात-घूंसों से पीटा; बाल पकड़े, जमीन पर घसीटा
गरियाबंद में कटोरा लेकर सड़क पर उतरे सरपंच : मनरेगा के 30 करोड़ समेत पंचायतों का भुगतान 8 महीने से अटका, तिरंगा चौक पर प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी
राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी
Cyclone Arnab Latest Update : 15 राज्यों में बारिश, MP-राजस्थान में गिरा तापमान; दिल्ली-NCR में भी बदला मौसम
भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन