: जाग उठे पुष्पराजगढ़ के मतदाता ! 3 बैगा महिलाओं की मौत के बाद नेताओं पर FIR कराने पहुंचे ग्रामीण, सांसद हिमाद्री और MLA फुंदेलाल की बढ़ी टेंशन
दरअसल, विशेष पिछड़ी जनजाति के रूप में चिन्हित बैगा जनजाति आजादी के सात दशकों बाद भी बदहाल है. इस अंचल में जहां भी बैगा बस्ती हैं, वहां बैगाओं की हालत बहुत ही दयनीय है. शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, आवास और रोजगार में भी कोई प्रगति नहीं दिखाई देती है. इतना ही नहीं इनको पीने को साफ पानी भी मुक्कमल नहीं है. बदबूदार पानी पीने के लिए मजबूर हैं. सांसद हिमाद्री सिंह औऱ विधायक फुंदेलाल ने इनकी सुध नहीं ली, अब ये थाने की दहलीज पर अपनी फरियाद लेकर आए हैं.
बता दें कि 3 बैगा महिलाओं की मौत के मामले में नाराज ग्रामीणों ने राजेंद्रग्राम थाने में सांसद हिमाद्री सिंह और विधायक फुंदेलाल के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग को लकेर ज्ञापन सौंपा है. ग्रामीणों का आरोप है कि चुनाव के समय विधायक सांसद उनसे वोट मांगने आते हैं, लेकिन चुनाव जीतने के बाद दबे पांव निकल लेते हैं औऱ फिर 5 साल बाद नजर आते हैं.
चुनाव BIG BREAKING NEWS: 5 राज्यों में चुनाव तारीखों का ऐलान, 7 चरणों में 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव, जानिए पूरी अपडेट
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लंबे समय से पानी की समस्या है, जिसको लेकर कई बार ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से साफ पानी के लिए गुहार लगाई, लेकिन 7 दशक बाद भी उनको सिर्फ आस्वासन का झुनझुना मिला. आखिर अब 3 बैगा महिलाओं की बीमारी से मौत हो गई.
उनका कहना है कि गंदा पानी पीने के कारण मौत हुई है. जबकि 18 लोगों का अब भी इलाज जारी है. इसी के कारण हम थाने पहुंचे हैं. नेताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने आए हैं. अपने वोट का हिसाब मांगने आए हैं.
read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001
Tags :
संबंधित ख़बरें
दुर्गा पंडाल में भगदड़, 19 की मौत, 25 घायल : CM का भतीजा, BJP विधायक कमेटी मेंबर; 12 हिरासत में, लेकिन रसूखदारों को आंच तक नहीं?
20-20 रुपए में बिक रहीं महिलाओं की अश्लील तस्वीरें : महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
दिल्ली की BJP CM बोलीं- हर भगवान राम को मारना है : रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो
हत्यारिन पत्नी को सजा-ए-मौत, बॉयफ्रेंड को भी फांसी : मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं
गंगा नदी में नाव पलटी, 13 बच्चों की मौत : बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन