: MP: महाशिवरात्रि पर सुबह 4 बजे से शुरू होंगे बाबा महाकाल के दर्शन, कलेक्टर बोले-श्रद्धालु सुखद एहसास लेकर जाएं
महाशिवरात्रि की व्यवस्थाओं को लेकर बैठक लेते कलेक्टर - फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इस बार महाशिवरात्रि 18 फरवरी को पट खुलते ही सुबह 4:00 बजे से बाबा महाकाल के दर्शन प्रारम्भ हो जाएंगे। इसके साथ ही दर्शनार्थियों के लिए लाइन में लगने के बाद दर्शन करने तक की प्रक्रिया को यथासंभव सुखद बनाया जाये यह बात कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने त्रिवेणी संग्रहालय स्थित सभाकक्ष में महाशिवरात्रि पर्व की व्यवस्थाओं को अन्तिम रूप देते हुए कही।बैठक के दौरान कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने कहा कि अधिकारी-कर्मचारी विनम्र व्यवहार करते हुए दर्शनार्थियों को सुखद एहसास करायें। कलेक्टर ने इसके लिये पार्किंग, मेटिंग बिछाने, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश दिये हैं। बैठक में कलेक्टर ने पार्किंग व्यवस्था पर पर्याप्त ध्यान देते हुए मन्नत गार्डन, कर्कराज, भील समाज धर्मशाला की पार्किंग के साथ-साथ कलोता धर्मशाला के स्थान को भी पार्किंग के लिये लेने को कहा है। जूता स्टैण्ड पर जूता उतारने के बाद श्रद्धालुओं को अलग-अलग कलर के टोकन दिये जायेंगे, जिससे उनको वापसी में जूता स्टेण्ड को खोजने में समस्या न हो। बैठक में श्रद्धालुओं के प्रवेश तथा निर्गम व्यवस्था, श्रद्धालुओं की दर्शन व्यवस्था हेतु बेरिकेट लगाने, एलईडी एवं सीसीटीवी लगाने, पीए सिस्टम व खोयापाया केन्द्र स्थापित करने व मन्दिर कंट्रोल रूम के सम्बन्ध में चर्चा कर व्यवस्थाओं को अन्तिम रूप दिया गया।
लड्डू प्रसादी के लिए लगेंगे 12 विशेष काउंटर
बैठक में बताया गया कि बड़ा गणेश के पास एक ही स्थान पर लाइन से 12 लड्डू काउंटर लगाये जायेंगे, जिससे दर्शन कर वापस जाने वाले श्रद्धालुओं को प्रसादी लेने में परेशानी न आये। कलेक्टर ने बैठक में स्वास्थ्य विभाग को अस्थायी रूप से चिकित्सा केन्द्र स्थापित कर प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने के लिये निर्देशित किया है। कलेक्टर ने बेरिकेटिंग एरिया, पार्किंग एरिया एवं आने-जाने के मार्गों पर फ्लेक्स के दिशा सूचक बोर्ड लगाने के लिये कहा है। कलेक्टर ने बेरिकेटिंग एरिया के साथ स्थान-स्थान पर पेयजल व्यवस्था करने के लिये कहा है।
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
महिला की जलती चिता पर तंत्र-मंत्र : अघोरी बाबा ने सिर और हड्डियां किए गायब, परिजनों ने लात-घूंसों से पीटा; बाल पकड़े, जमीन पर घसीटा
अनूपपुर गांजा जब्ती मामले में SP का बड़ा एक्शन : कोतवाली TI उमेश उपाध्याय लाइन अटैच; प्रवीण साहू को मिली जिम्मेदारी, जांच जारी
गरियाबंद में कटोरा लेकर सड़क पर उतरे सरपंच : मनरेगा के 30 करोड़ समेत पंचायतों का भुगतान 8 महीने से अटका, तिरंगा चौक पर प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी
शहडोल में पुलिसकर्मियों पर वकील को लाठियों से पीटने का आरोप : दुर्गा पंडाल से लौट रहे थे अधिवक्ता, खून से लथपथ तस्वीरें आईं सामने, वर्दी पर भी लगे धब्बे, हंगामा
शहडोल में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत : तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवारों को रौंदा, 1 ने मौके पर तो दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन