: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: कमिश्नर और ADGP ने पुष्पराजगढ़ के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए कई अहम निर्देश
कमिश्नर ने स्ट्रांग रूम सहित अन्य विभिन्न कक्षों का निरीक्षण किया और मतदान सामग्री वितरण के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी अनूपपुर से विधिवत जानकारी प्राप्त की।
कमिश्नर ने पुलिस अधीक्षक अनूपपुर से पुलिस बल और सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में भी जानकारी ली। निर्वाचन के दौरान माकूल सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने के निर्देश दिए।
मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए आज दोपहर 3 बजे से चुनावी शोर थम गया है। जिन जगहों पर वोटिंग होगी, वहां तीन दिन तक शराब दुकानें बंद रहेंगी।
पहले चरण के लिए 25 जून को सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक वोटिंग होगी। चुनाव प्रचार थमते ही प्रशासन गांवों में नजर रखने लगा है। मतदान दलों को रवाना करने का सिलसिला जारी है।
मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव तीन चरण में संपन्न होगा। पहले चरण का मतदान 25 जून को होगा। वहीं दूसरे चरण के लिए 1 जुलाई और तीसरे चरण के लिए 8 जुलाई को वोटिंग होगी। निर्वाचन आयोग ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है।Tags :
संबंधित ख़बरें
अनूपपुर में कुएं में लाश की सीक्रेट कहानी : क्या किसी ने मारकर फेंक दी लाश; लाठी-जूते दिखे तो पुलिस को बुलाया, कांटे से निकाला शव
विधायक फुंदेलाल बोले- आदिवासी परिवार 5 बच्चे पैदा करें : आबादी घटी तो आरक्षण पर असर पड़ेगा; मार्को ने खुद के 2 बच्चों पर दी यह सफाई, क्या है आपकी राय?
अनूपपुर में मासूम समेत 3 लोगों की दर्दनाक मौत : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 4 लोग गंभीर रूप से घायल, जानिए कहां के रहने वाले हैं सभी
अनूपपुर BIG BREAKING : बाइकों की टक्कर में मासूम समेत 3 की मौत; 4 गंभीर घायल, सड़क खून से लाल पड़ी
गरियाबंद में रेत माफियाओं पर खनिज विभाग मेहरबान : सरकड़ा में रात के अंधेरे में भूमिपूजन कर शुरू किया खनन, फिंगेश्वर और पैरी नदी में पोकलेन से भरे जा रहे हाईवा
शहडोल में जमीन विवाद में देवर की घिनौनी हरकत : आंगन में काम कर रही भाभी के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर किए वायरल; दीवार की आड़ से की थी रिकॉर्डिंग
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन