: पुष्पराजगढ़ में पति, पत्नी और सनकी आशिक ! शादी के बाद युवती की फोटो वायरल, जान से मारने की धमकी, शिकायत पर थानेदार ने नहीं की कार्रवाई, SP साहब अब पीड़िता दे रही आत्महत्या की चेतावनी
पुष्पराजगढ़। अनूपपुर जिले में एक बार फिर खाकी की लापरवाही सामने आई है. प्रेमिका की शादी कहीं और होने पर सनकी आशिक ने बवाल मचा रखा है. युवती की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा है. जान से मारने की धमकी दे रहा है. जिसकी शिकायत करनपठार थाने में की गई, लेकिन कार्रवाई के नाम पर कुछ भी नहीं हुआ. यही वजह है कि आशिक के तेवर-हौसले और बढ़ गए. वो लगातार फोटो वायरल करने में लगा हुआ है. अब पीड़ित पति-पत्नी ने पुष्पराजगढ़ एसडीओपी से मामले की शिकायत की है. बावजूद अगर कार्रवाई नहीं होती है, तो आत्महत्या करने की चेतावनी दी है.
दरअसल डिंडौरी के करंजिया निवासी 23 वर्षीय युवती की शादी एक महीने पहले करपा निवासी संतोष सिंह मरावी से हुई है. शादी के पहले जब वो कटनी में बड़ी बहन के यहां रहा करती थी, तब उमरिया के मानपुर निवासी दिव्यराज से चर्च में उसका परिचय हुआ था. उसका आना जाना वहां अक्सर होता था, इनसे वो दूर भागने का प्रयास करती थी, लेकिन ये मेरे करीब आने के लिए हर तरह के हथकंडे अपनाया था. और मेरा पीछा करता था. अब शादी के बाद अपने पति के घर में रहती हूं और युवक मेरे पति को फोन कर लगातार गाली देता है. धमकी देता है. जान से मरवाने की धमकी देता है. उसी के मोबाइल में उसके साथ मेरे कुछ वीडियो फोटो हैं, जिन्हें सोशल मीडिया पर व्हाट्सएप पर स्टेटस लगाकर मुझे बदनाम करने की कोशिश कर रहा है. अश्लील फोटो भी भेजता है. इस मामले की शिकायत 31 मई को करनपठार थाने में की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई. जिस कारण आज पुष्पराजगढ़ एसडीओपी सोनाली गुप्ता से शिकायत की गई है. एसडीओपी से मांग की गई है कि युवक की तलाश कर वीडियो और फोटो डिलीट कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. ऐसा नहीं होने पर आत्मग्लानि के कारण खुदकुशी करने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं दिखता है. अब देखना यह होगा कि क्या कुछ कार्रवाई की जाती है. Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPSTags :
संबंधित ख़बरें
शहडोल में पुलिसकर्मियों पर वकील को लाठियों से पीटने का आरोप : दुर्गा पंडाल से लौट रहे थे अधिवक्ता, खून से लथपथ तस्वीरें आईं सामने, वर्दी पर भी लगे धब्बे, हंगामा
शहडोल में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत : तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवारों को रौंदा, 1 ने मौके पर तो दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम
राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी
अनूपपुर में 5 साल में सड़क हादसों में 877 मौतें : कलेक्टर रत्नाकर झा ने अफसरों की ली मीटिंग; 4 ब्लैक स्पॉट दुरुस्त करने और सड़कों से आवारा मवेशी हटाने के सख्त निर्देश
भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन