: Anuppur News: जिले के 42 प्राचार्यों को कारण बताओ नोटिस, देखिए सूची और जानिए क्या है पूरा मामला ?
अनूपपुर। अनूपपुर जिले में डीईओ ने 42 प्राचार्यों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. छात्रों के नामांकन प्रोफाइल अपडेशन और छात्रवृत्ति स्वीकृति कार्य में लापरवाही को लेकर यह कार्रवाई की गई है.
दरअसल जिला शिक्षा पदाधिकारी टीआर अरमो ने शिक्षा पोर्टल पर कक्षा 1 से 12 तक पढ़ने वाले छात्रों के नामांकन प्रोफाइल अपडेशन और छात्रवृत्ति स्वीकृति के कार्य में लापरवाही बरतने पर नोटिस जारी किया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने संबंधित हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्यों को तीन दिन में कार्य पूर्ण कर कार्य की प्रगति से अवगत कराने को कहा है. उन्होंने नोटिस में संबंधितों को चेतावनी दी है कि अन्यथा की स्थिति में कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. इन्हें मिला नोटिस जिन प्राचार्यों को नोटिस जारी किया गया है, उनमें हायर सेकेण्डरी स्कूल चचाई, कन्या पोंड़ी, जमुना कालरी, कन्या अनूपपुर, करौंदी, बेनीबारी, चोलना, वेंकटनगर, कन्या बदरा, लखौरा, कोठी, दमेहड़ी, लतार, भाद, जैतहरी, राजनगर कालरी, सकरा, पसला, गिरारी तथा हाईस्कूल पटनाकला, देवगवां, पड़मनिया, बिलासपुर, अमगवां, इटौर, रेउसा, पठैती, खम्हरौध, खांटी, पोंड़की, लीलाटोला, देवहरा, लेढ़रा, बैहाटोला, धिरौल, पथरौड़ी, देवरी, फुनगा, ताली, राजेन्द्रग्राम विद्यालय शामिल हैं.Tags :
संबंधित ख़बरें
Cyclone Arnab Latest Update : 15 राज्यों में बारिश, MP-राजस्थान में गिरा तापमान; दिल्ली-NCR में भी बदला मौसम
पुष्पराजगढ़-कोतमा और अनूपपुर में 40,570 वोटर के नाम कटे : कांग्रेस ने कहा- सत्ता के नशे में चूर BJP; विलोपन का आधार सार्वजनिक करने की मांग, 1 नवंबर को दिल्ली में महारैली
अमरकंटक में 60 हजार साल के पेड़ों पर संकट : साल बोरर कीट के प्रकोप के बाद 9,535 संक्रमित पेड़ों की कटाई शुरू; जानिए कहां भेजी जाएगी लकड़ियां
भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR
Stock Market Crash History : 2026 में 80 लाख करोड़ स्वाहा, अकेले मार्च ने निगले 51 लाख करोड़; बाजार में कब-कब मची ऐसी तबाही?
चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन