: IGNTU यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच चले रॉड-डंडे, VIDEO: हॉस्टल में घुसकर ABVP कार्यकर्ताओं ने छात्रों को जमकर पीटा, 4 को गंभीर चोटें
Fighting between students in IGNTU Amarkantak: मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने एक छात्र पर रॉड और लाठियों से हमला कर दिया। इस मारपीट में चार छात्रों को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें जिला अस्पताल अनूपपुर रेफर किया गया।
यह पूरी घटना शनिवार-रविवार की रात की बताई जा रही है। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें मारपीट करते दिख रहे हैं। हालांकि यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अभी तक इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं कराई है। छात्रों ने बताया कि हाल ही में विश्वविद्यालय के गुरु गोविंद छात्रावास में सीसीटीवी कैमरे और बस जैसी सुविधाओं को लेकर बच्चों ने विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया था। इस प्रदर्शन में ओबीसी हॉस्टल के छात्र शामिल नहीं हुए। यूनिवर्सिटी में हुए विवाद में छात्रों ने एक गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। इसके साथ ही छात्रों के लैपटॉप भी तोड़ दिये गये। तीन छात्रों को रेफर किया गया इसी बात को लेकर गुरु गोविंद छात्रावास के बच्चों और ओबीसी छात्रावास के बच्चों के बीच विवाद हो गया। शनिवार रात भी यही विवाद हुआ। इसके बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कुछ सदस्यों ने ओबीसी छात्रावास के छात्रों पर हमला कर दिया। जिसमें चार छात्र घायल हो गये। तीन छात्रों को जिला अस्पताल अनूपपुर रेफर किया गया। इस विवाद के बाद प्रभावित छात्र डरे हुए हैं। उन्होंने मीडिया से बात करने से भी इनकार कर दिया। छात्रों ने डॉक्टर द्वारा बताई गई सीटी स्कैन भी नहीं कराई। नई कार्यकारिणी का गठन होना है सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नई कार्यकारिणी का गठन किया जाना है। इस कार्यकारिणी विवाद के चलते अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र दो भागों में बंट गये। एक दूसरे पर रॉड और लाठियों से हमला कर दिया। देखें VIDEO [video width="848" height="480" mp4="https://mpcgtimes.com/wp-content/uploads/2024/01/VID-20240121-WA0036.mp4"][/video] Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPSTags :
संबंधित ख़बरें
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
महिला की जलती चिता पर तंत्र-मंत्र : अघोरी बाबा ने सिर और हड्डियां किए गायब, परिजनों ने लात-घूंसों से पीटा; बाल पकड़े, जमीन पर घसीटा
शहडोल में पुलिसकर्मियों पर वकील को लाठियों से पीटने का आरोप : दुर्गा पंडाल से लौट रहे थे अधिवक्ता, खून से लथपथ तस्वीरें आईं सामने, वर्दी पर भी लगे धब्बे, हंगामा
शहडोल में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत : तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवारों को रौंदा, 1 ने मौके पर तो दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम
राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी
अनूपपुर में 5 साल में सड़क हादसों में 877 मौतें : कलेक्टर रत्नाकर झा ने अफसरों की ली मीटिंग; 4 ब्लैक स्पॉट दुरुस्त करने और सड़कों से आवारा मवेशी हटाने के सख्त निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन