: छत्तीसगढ़: अजय चंद्राकर ने 'कांग्रेस में कलह' पर कसा तंज, कहा- 'एसपी हटेगा या राबिनहुड नपेगा'
अजय चंद्राकर, सीएम भूपेश बघेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रवक्ता और पूर्व मंत्री विधायक अजय चंद्राकर ने कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह के एसपी को हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस सरकार पर तंज कसा है। साथ ही बलरामपुर बंद करने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सवाल किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि एसपी को हटाया जाएगा या अपनी ही सरकार के खिलाफ बंद का आयोजन करने वाले विधायक नपेगा।
कांग्रेसी के #रॉबिन_हुड नेता जिनके ऊपर अनेक आरोप पहले लग चुके है , जो पुलिस को चमकाते है, धमकाते है, जुलूस निकलवाते है, ऐसे लोगों की भी भूपेश बघेल जी को #NIA जांच करवानी चाहिए |
| कांग्रेसियों का ट्रेडमार्क है #दादागिरी व #अवैध_वसूली |@bhupeshbaghel @INCChhattisgarh pic.twitter.com/JAHR5IvEmW— Ajay Chandrakar (@Chandrakar_Ajay) February 18, 2023
पूर्व मंत्री चंद्राकर ने कटाक्ष करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भाजपा के आंदोलन को बेशर्मी कहा, जबकि ये पार्टी खुद अपने शहीद नेताओं को राजनीति का मोहरा बना रही है। जेब में सबूत लेकर घूम रहे हैं और ऐसे ही घूमते घूमते खुद गुम हो जाएंगे। आपकी आंखों में जरा सी भी शरम बाकी है तो बतायें कि राबिनहुड कांग्रेस विधायक बलरामपुर क्यों बंद करा रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से पूछा है कि एसपी हटेगा या राबिनहुड नपेगा?
सीएम भूपेश पर कसा तंज
पूर्व मंत्री ने कहा कि यह बड़ी अजीब स्थिति है कि एसपी के खिलाफ सरकार के विधायक को ही बंद बुलाना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री अपने विधायक को तो रोक नहीं पा रहे हैं और विपक्ष के ऊपर तंज कस रहे हैं। मुख्यमंत्री से न उनकी पार्टी संभल रही है ना यह प्रदेश।
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
महिला की जलती चिता पर तंत्र-मंत्र : अघोरी बाबा ने सिर और हड्डियां किए गायब, परिजनों ने लात-घूंसों से पीटा; बाल पकड़े, जमीन पर घसीटा
गरियाबंद में कटोरा लेकर सड़क पर उतरे सरपंच : मनरेगा के 30 करोड़ समेत पंचायतों का भुगतान 8 महीने से अटका, तिरंगा चौक पर प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी
राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी
Cyclone Arnab Latest Update : 15 राज्यों में बारिश, MP-राजस्थान में गिरा तापमान; दिल्ली-NCR में भी बदला मौसम
भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन