: पुष्पराजगढ़ के 2 घोटालेबाज गिरफ्तार: सरकारी खजाने में डाला डाका, डकार गए पंचायत का पैसा, जानिए किस पंचायत के सचिव भेजे गए जेल ?
अनूपपुर: मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ ब्लॉक करप्शन की दलदल में धंसा हुआ है. यहां से आए दिन काले कारनामे उजागर होते रहते हैं, जिनमें सचिव सरपंच और जिम्मेदारों की सांठगांठ से खूब लूट खसोट मचा हुआ है. ये सरकारी नुमाइंदे धड़ल्ले से सरकारी खजाने को बेहिसाब लूटने में आतुर हैं. इसी बीच एक बड़ी खबर है. घोटालेबाज 2 पंचायत सचिवों को अपर कलेक्टर ने जेल भेज दिया है.
दरअसल, अपर कलेक्टर (विकास) एवं विहित अधिकारी (पंचायत) तन्मय वशिष्ठ शर्मा ने पंचायत लोकधन की राशि खयानत करने के संबंध में तहसील पुष्पराजगढ़ के ग्राम पंचायत देवरी के वर्तमान सचिव एवं ग्राम पंचायत जरही के तत्कालीन सचिव गुलाब साकेत के खिलाफ कार्रवाई की गई है. वहीं तहसील पुष्पराजगढ़ के ही ग्राम पंचायत घुईदादर के वर्तमान सचिव और ग्राम पंचायत बीजापुरी नं.2 के तत्कालीन सचिव ओमकार सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय अपर कलेक्टर विकास (विहित प्राधिकारी) द्वारा जेल भेजने की कार्रवाई की गई है. बता दें कि उक्त दोनों सचिवों पर विभिन्न निर्माण कार्यों में शासन की राशि का दुरुपयोग किए जाने का आरोप प्रमाणित पाए गए, जिसके बाद वसूली आदेश जारी किया. साथ ही कर समक्ष में सुनवाई में राशि जमा करने के लिए कई बार निर्देशित किया गया, बावजूद इसके संबंधितों दने राशि जमा नहीं की. ऐसे में अनूपपुर अपर कलेक्टर ने दोनों घोटालेबाज सचिवों को जेल भेज दिया है. सूत्र बताते हैं कि इस तरह के कांड धड़ल्ले से बड़े अधिकारियों की निगरानी में चल रहे हैं, जिससे साहबों को भी कमीशन जाता है, लेकिन किसी पंचायत में अधिकारियों का निरीक्षण नहीं होता, जिससे खुलेआम सरकारी खजाने को लूटने की होड़ मची हुई है.
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
महिला की जलती चिता पर तंत्र-मंत्र : अघोरी बाबा ने सिर और हड्डियां किए गायब, परिजनों ने लात-घूंसों से पीटा; बाल पकड़े, जमीन पर घसीटा
शहडोल में पुलिसकर्मियों पर वकील को लाठियों से पीटने का आरोप : दुर्गा पंडाल से लौट रहे थे अधिवक्ता, खून से लथपथ तस्वीरें आईं सामने, वर्दी पर भी लगे धब्बे, हंगामा
शहडोल में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत : तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवारों को रौंदा, 1 ने मौके पर तो दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम
राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी
अनूपपुर में 5 साल में सड़क हादसों में 877 मौतें : कलेक्टर रत्नाकर झा ने अफसरों की ली मीटिंग; 4 ब्लैक स्पॉट दुरुस्त करने और सड़कों से आवारा मवेशी हटाने के सख्त निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन