: Chhattisgarh News: जांजगीर चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ठगी के आरोप में मां और पत्नी के साथ युवक गिरफ्तार
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जांजगीर चांपा जिले की नवागढ़ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ठगी के आरोप में दो महिला समेत तीन को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार, नवागढ़ थाना इलाके के केरा का रहने वाला युवक संतोष दास महंत ने अपनी पत्नी और मां के साथ मिलकर गांव के लोगों ज्यादा ब्याज देने का झांसा देकर ठगी की।15 ग्रामीण से 11 लाख 20 हजार रुपये ठगने के बाद आरोपी रायपुर आ गया। यहां उसने किराए में मकान लिया और अपनी पत्नी, मां के साथ जम्मू भागने की तैयारी कर रहा था, इसी बीच पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को गिरफ्तार किया है।
एएसपी अनिल सोनी ने बताया कि केरा का युवक संतोष दास महंत, उसकी पत्नी जगर बाई महंत और उसकी बूढ़ी मां जानकी महंत ने गांव के रहने वाले युवक रोशन महंत को बैंक में अच्छी स्कीम दिलाने का झांसा दिया। साथ अन्य बैंकों की तुलना में अधिक ब्याज देने का लालच दिया। संतोष ने झांसा दिया कि रोशन उसका पैसा जमा करा दे तो वह उसका पैसा ज्यादा ब्याज मिलाकर वापस कर देगा।
रोशन भी संतोष की बातों में आ गया और उसने फरवरी से लेकर सितम्बर 2022 के बीच अलग-अलग किस्तों में दो लाख रुपये बैंक में जमा करने के लिए उसे दे दिए, लेकिन कुछ माह बाद रोशन ने संतोष से बैंक में जमा किए हुए रकम की रसीद मांगी तो वह टालमटोल करने लगा। इसके बाद संतोष अपनी पत्नी जगर बाई और मां जानकी बाई के साथ घर छोड़ कर चला गया। जब ठगे जाने का एहसास हुआ तो रोशन ने थाना में इसकी शिकायत की।
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
महिला की जलती चिता पर तंत्र-मंत्र : अघोरी बाबा ने सिर और हड्डियां किए गायब, परिजनों ने लात-घूंसों से पीटा; बाल पकड़े, जमीन पर घसीटा
गरियाबंद में कटोरा लेकर सड़क पर उतरे सरपंच : मनरेगा के 30 करोड़ समेत पंचायतों का भुगतान 8 महीने से अटका, तिरंगा चौक पर प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी
राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी
Cyclone Arnab Latest Update : 15 राज्यों में बारिश, MP-राजस्थान में गिरा तापमान; दिल्ली-NCR में भी बदला मौसम
भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन