: Chhattisgarh: 53 भेड़ चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार, पशु पालक के नौकर और उसके दोस्त ही निकले चोर
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
कबीरधाम जिले के थाना सहसपुर लोहारा में भेड़ चोरी के मामले में चोर भेड़ पालक के दो नौकर व उसके दोस्त ही निकले। आरोपियों के कब्जे से 53 भेड़ और मोटरसाइकिल को बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायित हिरासत में भेजा गया है।
बता दें कि 19 मार्च को प्रार्थी कमा भाई रब्बारी पिता हधु भाई रब्बारी निवासी ग्राम ब्राम्हनटोला थाना सहसपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने बताया कि 16 मार्च की रात्रि खेत मे लगे प्लास्टिक जाली के अंदर उन्होंने अपनी भेड़ रखी थीं। अगले दिन प्रार्थी और उसका चरवाहा रामजी रब्बारी एवं बाबू रब्बारी भेड़ चराने निकाले। जिसमें पाया कि 53 भेड़ कम हैं। सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन की। टीम गठित कर आरोपियों के मिलने के संभावित ठिकानों पर जाकर छानबीन की।
जिसमें जगतार उर्फ गोलू बेग (36) पिता इस्लाम बेग निवासी साकिन राम्हेपुर थाना लोहारा, देवा सिंह (22) साकिन देवगांव थाना बिरसा जिला बालाघाट (मध्य प्रदेश), बैसाखू राम बैगा (21) साकिन करमन्दा थाना रेंगाखार जिला कबीरधाम (छत्तीसगढ़) द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार किया गया। इनके कब्जे से चोरी की गईं 53 भेड़ बरामद की गई हैं।
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
महिला की जलती चिता पर तंत्र-मंत्र : अघोरी बाबा ने सिर और हड्डियां किए गायब, परिजनों ने लात-घूंसों से पीटा; बाल पकड़े, जमीन पर घसीटा
गरियाबंद में कटोरा लेकर सड़क पर उतरे सरपंच : मनरेगा के 30 करोड़ समेत पंचायतों का भुगतान 8 महीने से अटका, तिरंगा चौक पर प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी
राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी
Cyclone Arnab Latest Update : 15 राज्यों में बारिश, MP-राजस्थान में गिरा तापमान; दिल्ली-NCR में भी बदला मौसम
भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन